फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor, Alia Bhatt, Kareena Kapoor starrer Udta Punjab faces Censor Board hurdle

क्या 'उड़ता पंजाब' से हटेगा पंजाब?

Mon, 06 Jun 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 06 Jun 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor, Alia Bhatt, Kareena Kapoor starrer Udta Punjab faces Censor Board hurdle

पहले बैन की चर्चा और अब फिल्म का नाम बदलने की अटकलें। शाहिद कपूर-आलिया भट्ट स्टारर उड़ता पंजाब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 2016 की सबसे विवादास्पद फिल्मों की सूची जब बनेगी तब इसका नाम संभवतः सबसे ऊपर रहेगा।

विज्ञापन


सेंसर बोर्ड द्वारा उड़ता पंजाब में सुझाए गए 40 कट के बाद ट्रिब्यूनल में गई इस फिल्म पर सोमवार को फैसला आएगा। सूत्र बता रहे हैं कि ट्रिब्यूनल ने बीते शुक्रवार को फिल्म देखी और कहा कि वह सोमवार को लिखित निर्णय निर्माताओं तक पहुंचा देगा।
विज्ञापन


अपुष्ट सूत्र बता रहे हैं कि ट्रिब्यूनल ने निर्माता-निर्देशक से कहा है कि वह शीर्षक में से पंजाब हटा दें क्योंकि इससे राज्य विशेष की छवि खराब होती है। ट्रिब्यूनल ने यह भी कहा है कि फिल्म की कहानी में से पंजाब राज्य या वहां के शहरों के नाम से जुड़े खास संदर्भों को भी हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में, पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस फिल्म में राज्य के युवाओं को नशे की गिरफ्त में दिखाया जा रहा है। यहां चल रहे ड्रग्स के रैकेट की बातें इसमें हैं। कुछ राजनीतिक दलों को यह बात जम नहीं रही है और ऐसे में फिल्म को लेकर विवाद बढ़ रहा है।

'फिल्म को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा'

Shahid Kapoor, Alia Bhatt, Kareena Kapoor starrer Udta Punjab faces Censor Board hurdle

निर्माताओं का कहना है कि फिल्म को राजनीति का निशाना बनाया जा रहा है। लगातार विवाद के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने की नौबत आ चुकी है। इसे पहले ही एक हफ्ता आगे बढ़ाया गया था, मगर जिस तरह के सेंसरशिप विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा उससे ट्रेड के जानकार मान रह हैं कि 17 जून की रिलीज और आगे बढ़ सकती है।

उधर, पंजाब सरकार ने साफ कर दिया है कि उसका फिल्म को राज्य में प्रतिबंधित करने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन पंजाब में कुछ धार्मिक और राजनीतिक संगठनों को फिल्म के नाम पर कड़ी आपत्ति है। उनका कहना है कि फिल्म में पंजाब को गलत रोशनी में दिखाय गया है।

एक समय पंजाब की पहचान देशभक्ति, बहादुर फौजियों, लहलहाते खेतों और बेहतरीन खिलाड़ियों की वजह से होती थी। परंतु फिल्म में आज के युवाओं को नशीले पदार्थों की लत में डूबा दिखाने से राज्य और इसके युवाओं की छवि खराब होती है। इस पूरे विवाद के लिए फिल्म के कई निर्माताओं में से एक अनुराग कश्यप ने मीडिया को जिम्मेदार को ठहराया है।

उन्होंने कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है। मीडिया में कुछ लोगों ने अपने मन से यह बात लिख दी।

नशे वाले दृश्य बने हैं परेशानी का सबब

Shahid Kapoor, Alia Bhatt, Kareena Kapoor starrer Udta Punjab faces Censor Board hurdle

उल्लेखनीय है कि फिल्म पर सेंसर द्वारा सुझाए कट्स के बाद निर्माताओं के पक्ष से जैसी प्रतिक्रिया आई थी उससे कई लोगों को लगा कि फिल्म को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है। जबकि सेंसर ने साफ कहा था कि वह फिल्म में दिखाए गए नशा करने के दृश्यों और गालियों को हरी झंडी नहीं दे सकता। हालांकि इससे पहले फिल्म के ट्रेलर को सेंसर ने मंजूर कर दिया था।

विवाद बढ़ा तो निर्माताओं ने मीडिया में यह बात लिखित रूप में कही कि उनकी फिल्म को बैन नहीं किया गया है। उड़ता पंजाब के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड की सिफारिश के अनुरूप रिवाइजिंग कमेटी में जाने से साफ इंकार कर दिया।

जानकारों का कहना है कि यदि ट्रिब्यूनल फिल्म का टाइटल बदलने को कहता है कि निर्माता-निर्देशक की मुश्किल बढ़ेगी है क्योंकि ऐन वक्त पर नाम बदलना आसान नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि 2013 में संजय लीला भंसाली को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था। जब उनकी फिल्म का टाइटल कोर्ट के आदेश के बाद राम-लीला से बदल कर गोलियों की रासलीलाः राम-लीला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed