फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan son Aryan khan or his lookalike playing garba in viral video Netizens confuse Bunny Rajput post

Aryan Khan: गरबा के रंग में रंगे नजर आए आर्यन खान? लेकिन, इस बात से कंप्यूज हुए फैंस

Thu, 13 Oct 2022 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 13 Oct 2022 02:50 PM IST
सार

इंटरनेट पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 29 सितंबर का है। इसमें एक लड़का काफी शानदार गराब खेलता नजर आ रहा है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan khan or his lookalike playing garba in viral video Netizens confuse Bunny Rajput post
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। ड्रग्स क्रूज मामले के बाद तो आर्यन खान की हर सार्वजनिक उपस्थिति पर लोगों की नजर रहती है। बता दें कि आर्यन खान का नाम ड्रग्स क्रूज केस में आया था, उन्हें जेल भी हुई थी। हालांकि, उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है और वह निर्दोष हैं। मगर, स्टारकिड होने के चलते उनकी हर गतिविधि पब्लिक में आ जाती है। एक बार फिर आर्यन खान का नाम चर्चा में है। इस बार वजह है एक डांस वीडियो। सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवा गरबा करता नजर आ रहा है। यूजर्स का कहना है कि यह कोई और नहीं, बल्कि आर्यन हैं! हालांकि, सच्चाई कुछ और है।

विज्ञापन

पुराना वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि इंटरनेट पर एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 29 सितंबर का है। इसमें एक लड़का काफी शानदार गराब खेलता नजर आ रहा है। एक तरफ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हैं। लेकिन, जब गौर से देखा तो कुछ लोग इस बात से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में यूजर्स काफी कंप्यूज हैं कि यह लड़का आखिर है कौन?

Karva Chauth 2022: बहुत जल्दी साथ छोड़ गए इन एक्ट्रेस के पति, एक तो पहले करवाचौथ का व्रत तक नहीं रख पाईं

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई ने कर दिया हैरान
वायरल हो रहे वीडियो में झूमकर डांस करने वाला शख्स दरअसल, आर्यन खान नहीं हैं। जी हां, यह बन्नी राजपूत हैं। आपको बता दें कि बन्नी राजपूत भी एक्टर और मॉडल हैं। यह वीडियो बन्नी राजपूत के ही सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। यह नवरात्रि के दौरान का वीडियो है और बन्नी गरबा डांस कर रहे हैं। मगर, उनकी कद-काठी और हुलिया बिल्कुल आर्यन खान जैसा लग रहा है। यहां तक कि उनका पहनावा भी आर्यन की तरह है। बस इसी बात से फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं और पहली नजर में बन्नी को आर्यन खान समझ बैठे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by || 𝘽𝙐𝙉𝙉𝙔 𝙍𝘼𝙅𝙋𝙐𝙏 || (@its.bunnyyyy)

विज्ञापन

यूजर्स ने दी सलाह
बन्नी खान के इस वीडियो पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'पहली नजर में मैंने सोचा ये शाहरुख खान के बेटे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ये तो बिल्कुल आर्यन खान की तरह है।' दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स को जैसे ही यह लगा कि ये आर्यन खान हैं तो कुछ ने उन्हें सलाह देनी भी शुरू कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ध्यान रखो, कहीं मीडिया वालों की नजर तुम पर न पड़े।'






Kartina Kaif: हॉरर फिल्में देखने से कटरीना को लगता है डर, बोलीं- भूल भुलैया 2 देखते समय...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed