फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan reveals Gauri Khan started work of interior designing When they could not afford a designer

Shah Rukh Khan: जब डिजाइनर का खर्च नहीं उठा सकते थे शाहरुख, तब गौरी ने शुरू किया इंटीरियर डिजाइनिंग का काम

Sat, 22 Apr 2023 06:10 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 06:10 PM IST
सार

शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपनी कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन डिजाइन' लॉन्च की। किताब की प्रस्तावना में शाहरुख ने गौरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें लिखी हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals Gauri Khan started work of interior designing When they could not afford a designer
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बच्चों सुहाना और आर्यन खान के साथ 'मन्नत' में बेहद ही आलीशान जीवन जीते हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। हाल ही में शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपनी कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन डिजाइन' लॉन्च की है। किताब की प्रस्तावना में शाहरुख ने अपनी पत्नी गौरी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें लिखी हैं।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan reveals Gauri Khan started work of interior designing When they could not afford a designer
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की पत्नी गौरी पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं, जो 'मन्नत' के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के घर का इंटीरियर डिजाइन कर चुकी हैं। अब गौरी के पेशे से जुड़ी एक खास बात शाहरुख ने किताब की प्रस्तावना में बताई है। किताब के प्रस्तावना के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें शाहरुख में बताया कि कैसे गौरी ने पहली बार डिजाइन करना शुरू किया था।

Filmy Wrap: मूसेवाला के 'कातिल' संग डांस कर फंसे करण औजला और हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Shah Rukh Khan reveals Gauri Khan started work of interior designing When they could not afford a designer
शाहरुख खान का परिवार - फोटो : Instagram

शाहरुख ने बताया कि यह वह समय था, जब उन्होंने अपना पहला घर खरीदा था और वह अपने पहले बच्चे आर्यन खान की उम्मीद कर रहे थे। उस समय चीजें काफी महंगी थीं और वह एक डिजाइनर का खर्च नहीं उठा सकते थे, इसलिए गौरी ने यह काम अपने ऊपर ले लिया और उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का काम शुरू किया, जिससे उनके लिए चीजें बहुत आसान हो गईं। शाहरुख ने प्रस्तावना में लिखा, 'कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमारे संसाधनों से परे था, लेकिन हमें रहने की जगह की आवश्यकता थी, क्योंकि हम आर्यन की उम्मीद कर रहे थे, इसलिए चुनाव किया गया कि जब हमारे पास पैसा होगा तो हम कोशिश करेंगे और सामान खरीदेंगे। हम खर्च नहीं कर सकते थे, इसलिए डिजाइनर का काम गौरी ने ले लिया।

Alaya F: मां पूजा बेदी और नेपोटिज्म पर अलाया एफ ने किया खुलासा, बोलीं- मैं खुद को नेपो बेबी नहीं मानती हूं

विज्ञापन

Shah Rukh Khan reveals Gauri Khan started work of interior designing When they could not afford a designer
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम - फोटो : Instagram

शाहरुख ने बताया, 'हम एक बार एक सोफा खरीदने गए थे, लेकिन क्योंकि वह बहुत महंगा था तो हमने अपनी एक यात्रा के दौरान सोफे के लिए चमड़ा खरीदा और बढ़ई का इंतजार किया। सोफे का डिजाइन नोटबुक में गौरी ने तैयार किया था। कुछ साल तक ऐसा ही चलता रहा, जैसे-जैसे चीजें हमें अच्छी लगने लगीं, हमने बड़ा घर 'मन्नत' खरीदा। कहानी एक ही थी कि हमने अपना सारा पैसा संपत्ति पर खर्च कर दिया था और इंटीरियर के लिए कुछ भी नहीं बचा था। उस समय अपने आप ही गौरी हमारी इंटीरियर डिजाइनर बन गईं।

Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने आदित्य के घर पहुंचे सितारे, बेटे आर्यन के साथ नजर आए शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed