फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan receives notice against shaving cream advertisement

शेविंग क्रीम के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान को मिला नोटिस

Wed, 02 Aug 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 02 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
 shah rukh khan receives notice against shaving cream advertisement
शाहरुख खान
अमिताभ बच्चन के बाद अब शाहरुख खान को भी विज्ञापन के लिए नोटिस मिला है। भोपाल की एक स्थानीय अदालत ने एक शेविंग क्रीम के ऐड को लेकर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख समेत चार लोगो को भी नेटिस भेजा गया है। 
विज्ञापन


इन सभी को 26 अगस्त को अदालत में अपने जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। याचिका में कहा गया है कि शाहरुख खान ने एक शेविंग क्रीम का विज्ञापन किया है। इस विज्ञापन में वह यह बता कर लोगों को कथित रूप से गुमराह कर रहे हैं कि यह देश की नंबर वन क्रीम है। 
विज्ञापन


कहा गया है कि इस क्रीम को लगाने से उनके के चेहरे पर छाले हो गए, जिसका उन्होंने सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। याचिकाकर्ता पांडे ने कहा, 'मैंने इस क्रीम की जांच मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग विभाग से भी कराई है।' उन्होंने दावा करते हुए कहा, 'इस जांच रिपोर्ट में बताया गया कि यह क्रीम घटिया किस्म की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे ने कहा, 'मैंने इस जांच रिपोर्ट को अदालत में भी पेश किया है.' उन्होंने कहा कि अदालत ने शाहरुख खान, मध्यप्रदेश फूड एंड ड्रग विभाग के नियंत्रक, एक स्थानीय दुकान के मालिक और उस कंपनी के मालिक जिसकी यह शेविंग क्रीम खरीदी थी, उन्हें नोटिस जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed