फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan: I never met Lalit Modi in London

ललित मोदी से मुलाकात पर शाहरुख खान ने दिया जवाब

Tue, 30 Jun 2015 04:55 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan: I never met Lalit Modi in London

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से लंदन में मुलाकात को लेकर शाहरूख खान का नाम सामने आने के बाद शाहरुख ने इस पर सफाई दी है। बॉलीवुड अभिनेता का कहना है कि उन्होंने पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी से लंदन में मुलाकात नहीं की।

विज्ञापन


एनडीटीवी से एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से सवाल किया गया था कि क्या उन्होंने ललित मोदी से मुलाकात की थी। शाहरुख ने इस पर कहा कि अगर वह मोदी से मिले होते तो यह बात अब तक सामने आ गई होती। उन्होने ललित मोदी से कोई मुलाकात नहीं की है।
विज्ञापन


शाहरुख खान ने कहा कि लंदन में मेरे पास छुट्टी नहीं थी। मैं बुल्गारिया में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा था। मैंने शाम को काम खत्म किया। यह आखिरी रात थी इसलिए बातचीत करते हुए हम लोग सुबह करीब छह बजे तक जगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शाहरुख ने कहा कि अगले दिन लौटकर मुझे अपनी बेटी और बेटे का स्कूल में दाखिला कराना था। इसलिए मेरे पास समय नहीं था, मैंने ललित मोदी से मुलाकात नहीं की। अगर मैंने ऐसा किया होता तो वो खुद ही सबको बता देते।

आईपीएल टीम का मालिक होने के कारण शाहरुख पर उठे सवाल

Shah Rukh Khan: I never met Lalit Modi in London
ललित मोदी आईपीएल के कमिश्नर रह चुके हैं और शाहरुख खान आईपीएल टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के मालिक हैं। दोनो के बीच हाल ही में मुलाकात की खबरें आईं हैं। ललित मोदी आजकल लंदन में हैं और शाहरुख के भी लंदन में छुट्टियां मनाने की चर्चा है।

ललित मोदी इस समय इस बात को लेकर चर्चा में हैं कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यात्रा दस्तावेज मुहैया कराने में उनकी मदद की थी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लंदन की एक अदालत में उनके आप्रवासन आवेदन का कथित तौर पर समर्थन किया था।

ललित मोदी अपने ट्वीटर पेज पर भी सक्रिय हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रियंका वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा से मुलाकातें की थीं। ललित मोदी ने दो भारतीय क्रिकेटरों पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed