फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Fans will Organise Dunki Screenings in India and Overseas read Details here

Dunki: शाहरुख खान के फैंस पर चढ़ने लगा 'डंकी' का खुमार, सोशल मीडिया पर किया यह एलान

Thu, 14 Dec 2023 11:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Dec 2023 11:36 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Fans will Organise Dunki Screenings in India and Overseas read Details here
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। किंग खान पहली बार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच डंकी को हिट बनाने के लिए उनके प्रशंसक भी कमर कस चुके हैं। 

विज्ञापन

Pankaj Tripathi: जब आपकी नकल होने लगे तो समझ लीजिए कि आप सफल हो चुके हैं, ऐसा करने वालों का भी आभार

विज्ञापन

डंकी के लिए फैंस हुए सक्रिय

हाल ही में एक्स पर एक फैन क्लब ने घोषणा की कि वह न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में स्क्रीनिंग के साथ फिल्म को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। ट्वीट में लिखा है, "टीम शाहरुख खान फैन क्लब भारत के 240 से अधिक शहरों और दुनियाभर के 50 से अधिक विदेशी स्थानों पर डंकी के प्रशंसकों के लिए शो का आयोजन कर रहा है, जो वीकएंड में 750 से अधिक शो को कवर करेगा। टीम एसआरके के साथ डंकी की रिलीज का जश्न मनाएं और एक सुपरफैन की तरह इसकी भावना को महसूस करें।" 

विज्ञापन

सलार से है फिल्म का मुकाबला
शाहरुख के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है। उनकी पठान और जवान टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है। इस फिल्म का भी लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। दोनों ही सितारे के फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म का जमकर समर्थन कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी जंग कौन बाजी मारता है।
Heroines Of Raj Kapoor: जीनत से जानिए साइनिंग में मिले सोने के सिक्कों की दास्तां, मंदाकिनी का ‘लिटमस टेस्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed