फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Daughter Suhana Congratulated Him For National Film Award

Suhana Khan: नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बेटी सुहाना ने किंग खान को दी बधाई, लिखा- ‘आप जैसी कहानी कोई नहीं सुनाता…’

Sat, 02 Aug 2025 10:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 02 Aug 2025 10:41 PM IST
सार

शाहरुख खान को बेटी सुहाना खान की तरफ से भी नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई संदेश मिला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सुहाना किंग खान को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर करती हैं। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Daughter Suhana Congratulated Him For National Film Award
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, पोस्ट पर साझा की बचपन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2

विस्तार

शुक्रवार को शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा हुई। इस उपलब्धि पर कई सेलिब्रिटीज ने किंग खान को बधाई दी। आज शनिवार को बेटी सुहाना खान ने भी शाहरुख खान के नाम एक पोस्ट साझा की। अपने पापा को नेशल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी।  

विज्ञापन


सुहाना खान ने की शाहरुख की कहानियों की तारीफ
सुहाना खान ने पापा शाहरुख खान के साथ अपनी एक बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सोने से पहले आप जो कहानी सुनाते हैं और जो कहानी बड़े पर्दे पर सुनाते हो, वह अपना असर छाेड़ती हैं। आपके जैसी कहानी कोई नहीं सुनाता है। बधाई हो, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। ’  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: अनिल कपूर से लेकर अल्लू अर्जुन तक, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर इन सेलेब्स ने दी शाहरुख को बधाई 
विज्ञापन
विज्ञापन



सेलेब्स ने भी सुहाना की पोस्ट पर रिएक्शन दिया
सुहाना खान की शाहरुख खान को लेकर की गई पोस्ट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिए हैं। जोया अख्तर, नितांशी गोयल, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, आयुष्मान खुराना, अर्जुन बिजलानी और शालिनी पस्सी जैसे सेलेब्स ने सुहाना खान की पोस्ट को लाइक किया। शाहरुख खान की एचीवमेंट को लेकर हार्ट इमाेजी शेयर किए हैं। 


शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी सुहाना 
सुहाना खान ने अपने करियर की शुरुआत ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म जोया अख्तर की फिल्म ‘आर्चीज’ से की थी। अब वह अपने पापा यानी शाहरुख खान के साथ एक फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में भी 'जवान' की तरह ही एक्शन करते हुए किंग खान नजर आएंगे। सुहाना भी एक्शन करती हुई नजर आ सकती हैं। फिल्म में सुहाना खान और शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed