Jawan: शाहरुख ने दिखाया जवान का नया अंदाज, #AskSRK के तुरंत बाद साझा किया फिल्म का नया पोस्टर
शाहारुख खान ने गुरुवार को ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा। इसके तुरंत बाद उन्होंने जवान का नया पोस्टर रिलीज कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले पोस्टर से मचा हुआ है बवाल
बता दें कि जवान का प्रीव्यू टीजर 10 जुलाई को रिलीज हुआ था, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया। शाहरुख की नई फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद हर कोई उत्साहित हो गया। लोगों का कहना है कि यह फिल्म पठान से भी आगे निकल सकती है। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का बाल्ड लुक भी दिखाया गया, जिससे हर कोई हैरान रह गया था।
इसे भी पढ़ें- OTT Debut 2023: अदिति राव बनीं पहली छमाही की स्टार नंबर वन, बाकी नौ स्थानों पर इन फिल्म सितारों का कब्जा
दमदार डायलॉग्स ने मचाई खलबली
बता दें कि जवान के पहले पोस्टर से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, जिसे प्रीव्यू टीचर ने काफी ज्यादा बढ़ा दिया। दरअसल, पहले पोस्टर में शाहरुख खान बैंडेज और पट्टियों से पूरी तरह लिपटे हुए नजर आए। वहीं, प्रीव्यू में उनके दमदार डायलॉग्स ने तो समां बांध दिया। एक डायलॉग में उन्होंने कहा, 'जब मैं विलेन बनता हूं न तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं पाता है।' बता दें कि शाहरुख का यह डायलॉग काफी वायरल हो रहा है।
सात सितंबर को दस्तक देगा जवान
गौरतलब है कि शाहरुख खान ही यह फिल्म सात सितंबर 2023 के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। माना जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख का डबल रोल हो सकता है। इसके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है।