{"_id":"5947611d4f1c1bfc7c8b4795","slug":"shah-rukh-khan-all-set-to-return-as-don-in-don-3-official-announcement-will-make-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की 'डॉन' का बनेगा सीक्वल, जल्द होगी घोषणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की 'डॉन' का बनेगा सीक्वल, जल्द होगी घोषणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'डॉन' का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। जल्द ही इसे लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट भी किया जा सकता है। इस फिल्म को ना सिर्फ लोगो ने पसंद किया था बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने जमकर कमाई की थी। फैंस इस फिल्म के सीक्वल का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ये जानकर वो काफी खुश हो जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का अगला पार्ट जल्द ही बन सकता है।
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कम्पनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने साल 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' के राइट्स खरीद लिए थे और साल 2006 में शाहरुख को लेकर इसी नाम से ही फिल्म बनाई गई थी। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया और इसके बाद साल 2011 में डॉन दोबारा हमारे सामने आई। फिल्म के निर्माता इस फिल्म के अगले पार्ट यानि की 'डॉन 3' को बनाने के लिए काफी एक्साइटेड है।
रितेश ने पीटीआई को इस फिल्म के अगले पार्ट की जानकारी देते हुए कहा कि, “हम डॉन 3 के बारे में सोच रहे हैं। हमें इसके लिए आईडिया मिल गया है और इसे अब लिखा जा रहा है। हम इसकी अधिकारिक घोषणा जल्द ही करेंगे।”
विज्ञापन
फिलहाल शाहरुख खान की बात करें तो इन दिनों वो आनंद एल राय की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म का शाहरुख जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए हैं।