फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shabana azmi shared photo with vicky kaushal made actor himself and netizens laugh

सोशल मीडिया पर वायरल शबाना आजमी की दो पोस्ट; एक में सुनाया पिता का किस्सा, दूसरी फोटो देख शरमाए विक्की कौशल

Wed, 06 May 2026 08:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 06 May 2026 08:36 PM IST
सार

Shabana Azmi Viral Photo: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने अभिनेता विक्की कौशल के साथ फोटो शेयर की। इसे शेयर करते हुए शबाना ने विक्की से ऐसा सवाल पूछा कि जवाब देने में एक्टर शर्मा गए। जानें क्या हैं मामला?

विज्ञापन
shabana azmi shared photo with vicky kaushal made actor himself and netizens laugh
शबाना आजमी और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम -@azmishabana18

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता विक्की कौशल के साथ एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर किसी फंक्शन की है जिसमें चमकीले गुलाबी रंग की साड़ी पहने और बालों में फूल लगाए शबाना, विक्की से कुछ मजाक करती नजर आ रही हैं। वहीं विक्की शबाना की बात पर नजरें नीचे झुकाकर मुस्कुराते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


शबाना की बात पर मुस्कुराए विक्की 
इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा करते हुए शबाना ने विक्की से एक सवाल किया। शबाना ने लिखा, 'विक्की, मैं ऐसा क्या कह रही थी जो तुम शर्मा रहे थे?' इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, 'बता देता पर अभी भी शर्म आ रही है।' दोनों की यह मजेदार बातचीज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन

यूजर्स ने किया कमेंट 
शबाना की इस पोस्ट पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'खूबसूरत तस्वीर'। वहीं यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शर्म औरत का ही नहीं, मर्द का भी गहना है।' एक अन्य यूजर ने विक्की के नीचे बैठने पर लिखा, 'यह भारत की परंपरा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'एक दिग्गज दूसरे दिग्गज को शर्म से लाल कर रहा है।'







 

शबाना ने किया माता -पिता को याद 
इस तस्वीर के अलावा बुधवार को शबाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी माता-पिता की यादें ताजा कीं। वीडियो में शबाना ने पिता कैफी आजमी के गाने 'एक लम्हा' लिखने के पीछे की प्रेरणा का भी जिक्र किया।
उन्होंने बताया, 'मुझे याद है कि मेरी मां सुबह कॉटन की साड़ी पहनकर गार्डन में परिजाद के फूल लेने जाती थी। उन फूलों को लेकर वो चाय पीते हुए मेरे पिता के पास बैठ जाती थी। वहीं से मेरे पिता को गाना 'एक लम्हा' लिखने की प्रेरणा मिली।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed