फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi get emotional on Bilkis bano case, said accused Release from Jail is shameful

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो की बात करते हुए शबाना आजमी के छलके आंसू, बोलीं- दोषियों की रिहाई शर्मनाक

Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 02 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पूरे केस पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान वह भावुक भी हो गईं और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
Shabana Azmi get emotional on  Bilkis bano case, said accused Release from Jail is shameful
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलकिस बानो गैंगरेप केस में हाल ही में दोषियों को गुजरात सरकार की तरफ से माफी देकर रिहा कर दिया गया। इसके बाद से ही लोग इस मामले पर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग बिलकिस के दोषियों के पक्ष में हैं। वहीं ज्यादातर को इसे पीड़िता के साथ अनन्या बता रहे हैं। बॉलीवुड के भी कई कलाकार इस केस पर अपनी  नाराजगी जता चुके हैं। हाल ही में जावेद अख्तर ने इन दोषियों की रिहाई पर सख्त टिप्पणी की थी। अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। जावेद की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पूरे केस पर खुलकर अपनी बात रखी। इस दौरान वह भावुक भी हो गईं और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, 'वर्तमान समय में हमारे देश में क्राइम और घिनौने अपराध को लेकर लोगों की समझ विकसित नहीं हुई है। बिलकिस बानो के दोषियों की जेल से रिहाई के बाद उनका मिठाई बांटकर स्वागत किया गया। इतना ही नहीं उन्हें मालाएं भी पहनाईं गई। इससे देश को क्या संदेश दिया जा रहा है। ये काफी भयानक स्थिति है। यह शर्मनाक है। देश में नारी शक्ति को बढ़ावा देने की बातें चलती हैं लेकिन यह सब देखकर मैं सोच में पड़ जाती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जरा उसके बारे में सोचिए जिसके साथ यह हैवानियत की गई है। दोषियों की रिहाई से उस पर क्या बीत रही होगी। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरा देख खड़ा हो गया था जो कि होना भी चाहिए। ऐसे मामलों में सभी को एक साथ आवाज उठानी चाहिए। लेकिन जब बिलकिस बानो की बात आती है तो सब चुप्पी साध लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed