फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi apologises to their friends and reveals why she and Javed Akhtar did not host eid 2023 lunch

Javed-Shabana: ईद की दावत नहीं देने पर जावेद अख्तर-शबाना आजमी दुखी, वीडियो साझा कर बताया कारण

Sat, 22 Apr 2023 11:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 11:30 PM IST
सार

जावेद अख्तर और शबाना आजमी हर साल की तरह इस बार ईद के मौके पर दोस्तों को दावत नहीं दे पाए, जिस पर दुखी अभिनेत्री वीडियो साझा कर इसका कारण बताया है।

विज्ञापन
Shabana Azmi apologises to their friends and reveals why she and Javed Akhtar did not host eid 2023 lunch
शबाना आजमी, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेखक और गीतकार जावेद अख्तर अपनी पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ मिलकर हर साल ईद अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर मनाते हैं। वह हर साल ईद पर लंच की मेजबानी करते हैं, जिसमें खुशी-खुशी उनके तमाम साथी और फिल्मी जगत के कई सितारे शिरकत करते हैं, लेकिन इस साल उन्होंने ईद की दावत नहीं दी, जिस पर अभिनेत्री शबाना दुखी हैं।

विज्ञापन

घर का हो रहा नवीनीकरण

ईद पर इस साल खाने की दावत नहीं दे पाने को लेकर शबाना आजमी ने दुख जाहिर किया है और एक वीडियो साझा करते हुए इसका कारण भी बताया। उन्होंने अपने घर की स्थिति के बारे में बताते हुए वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि उनके घर का नवीनीकरण हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)



Singham Again: 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट आई सामने, अजय देवगन इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल मिलेगी ईद की दावत

वीडियो साझा करते हुए शबाना आजमी ने बताया कि इस साल हमारा घर रेनोवेट होने के कारण हमारे घर की एसी स्थिति है, इसलिए हमारे सभी दोस्तों से हम माफी मांगते हैं कि हम हर बार की तरह इस बार सामान्य रूप से ईद पर लंच नहीं कर पाए। अगले साल ईद पर यह मुमकिन होगा। सभी को ईद मुबारक। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उन्हें ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। बता दें कि शबाना और जावेद अख्तर लगभग हर त्योहार पर अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

Bollywood: सीन को परफेक्ट बनाने के लिए जब एक्ट्रेस ने पहने भारी-भरकम कपड़े, चलना तक हो गया था मुश्किल

विज्ञापन

शबाना की आने वाली फिल्म

बात करें शबाना आजमी की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह अगली बार निर्माता और निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी। शबाना आजमी के साथ फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सलमान को मिली ईदी, दूसरे दिन KKBKKJ ने की बंपर कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed