{"_id":"597834a44f1c1b4c5c8b456a","slug":"shaan-on-absence-from-bollywood-reveals-that-people-now-don-t-like-his-voice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर शान ने बॉलीवुड से दूर रहने की बताई ये वजह, आप भी जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिंगर शान ने बॉलीवुड से दूर रहने की बताई ये वजह, आप भी जानें
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
शान
दुनिया भर में अपने आवाज का जादू बिखेरने वाले शान ने हाल ही में बॉलीवुड से अपनी दूरियों की वजह पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में उनकी आवाज सुनने को क्यों नहीं मिल रही है? उनसे पूछा गया कि क्या इस दूरी की कोई खास वजह है? इसपर शान का जवाब हैरान कर देने वाला था।
शान ने कहा, "सच कहूं तो इसका जवाब मेरे पास नहीं है। मेरा मतलब है कि दूरी मैंने जानबूझकर नहीं बनाई है। 'पीके' के गाने 'बिन पूछे' से लेकर 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने 'आज उनसे' तक मेरे सभी गाने काफी अच्छे रहे लेकिन लोग फिर भी उन्हे गुनगुनाते नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा, हो सकता है लोगों को अब मेरी आवाज पसंद न आती हो।
इसके बाद शान बोले, "में ये नहीं कहना चाहता कि सब लोग मुझे पसंद करें। मैं हमेशा गाता रहूंगा इतना ही नहीं मैं नए लोगो के साथ भी गा रहा हूं। इसका ये मतलब नहीं हैं मैंने अपनी सीट रिजर्व कर ली है। मगर मैं बस यही कहना चाहता हूं कि शायद लोगों को मेरी आवाज अब भाती नहीं।