देखिए 'चेन्नई एक्सप्रेस' की पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की पहली झलक जारी कर दी गई है। इस फिल्म में शाहरुख बिल्कुल अलग स्टाईल में नजर आ रहे हैं।
उनके साथ दीपिका पादुकोन भी बिल्कुल डिफरेंट गेटअप में दिख रहीं हैं। नाम की तरह ही फिल्म के फर्स्ट लुक में ट्रेन की झलक दिखायी दे रही है। फर्स्ट लुक को देखकर लगता है कि यह फिल्म एक्शन कॉमेडी होगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं।
यह फिल्म 2013 में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अक्टूबर में रिलीज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म दीवाली के मौके पर भी रिलीज हो सकती है। दीवाली पर रितिक रोशन की 'कृष 3' रिलीज हो रही है।
