फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Section 108 Nawazuddin Siddiqui and Regina Cassandra paired for thriller film presented by Anees Bazmee

Section 108: 'सेक्शन 108' में जमेगी नवाजुद्दीन-रेजिना कैसेंड्रा की जोड़ी, थ्रिलर-सस्पेंस से भरपूर होगी फिल्म

Sat, 26 Aug 2023 07:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 26 Aug 2023 07:06 PM IST
सार

अनीस बज्मी जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'सेक्शन 108' का एलान करने वाले हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रेजिना कैसेंड्रा की फ्रेश जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने उतरेगी। 

विज्ञापन
Section 108 Nawazuddin Siddiqui and Regina Cassandra paired for thriller film presented by Anees Bazmee
रेजिना कैसेंड्रा-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रेजिना कैसेंड्रा अपकमिंग थ्रिलर फिल्म के लिए एक साथ आने वाले हैं। इस मूवी को अनीस बज्मी के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का नाम 'सेक्शन 108' है। वहीं, इसका डायरेक्शन रशिक खान करेंगे, जिन्होंने रेडी, सिंह इज किंग और वेलकम जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इस फिल्म को भारत में बीमा इंडस्ट्री के बैकग्राउंड पर एक बेहतरीन थ्रिलर माना जा रहा है।

विज्ञापन

थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'अनीस बज्मी को थ्रिलर पसंद है, और वह दर्शकों के लिए नवाज और रेजिना स्टारर फिल्म पेश करेंगे। रेजिना कैसेंड्रा, जिन्होंने साउथ में काम किया है, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म की मुख्य महिला भूमिका निभाएंगी।' जानकारी तो यह भी है कि फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बीमा एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे, जो एक रहस्यमय मामले में शामिल हो जाता है, फिर कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।  

विज्ञापन


Karachi To Noida: सीमा हैदर पर फिल्म बनाने को लेकर अमित जानी को मिलीं धमकियां, हाईकोर्ट में दायर की रिट याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगी नवाजुद्दीन-रेजिना की जोड़ी

रेजिना कैसेंड्रा, जो तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, नवाजुद्दीन के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, 'रेजिना शिखा की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ है। यह एक जटिल और चुनौतीपूर्ण किरदार है, और रेजिना इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।' फिल्म में कुछ अन्य प्रमुख कलाकार भी सहायक भूमिकाओं में हैं, लेकिन उनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं।


#AskSRK: 'जवान' के ट्रेलर के लिए हो जाइए तैयार, एडवांस बुकिंग पर भी शाहरुख खान ने दिया बड़ा अपडेट

अनीस-नवाज पहली बार आ रहे साथ 

फिल्म 'सेक्शन 108' नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनीस बज्मी के बीच पहले सहयोग को चिह्नित करेगी, जो दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। रेजिना कैसेंड्रा ने 'उत्सवम', 'इवारु' और 'नेनजाम मराप्पाथिल्लई' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने हिंदी फिल्म में डेब्यू 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed