फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   screenwriters association website close to next two weeks

फिल्म, टीवी या ओटीटी सीरीज के लिए लिखते हैं, तो एसडब्ल्यूए की ये सूचना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है

Sun, 03 Jan 2021 11:04 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 Jan 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
screenwriters association website close to next two weeks
स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन - फोटो : twitter@swaindiaorg

हिंदी सिनेमा, वेब सीरीज व धारावाहिकों के लिए गाने, कहानियां, पटकथाएं और संवाद लिखने वालों को नए साल में अपनी नई रचनाओं के पंजीकरण के लिए थोड़ा पहले से योजना बनानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के सारे पंजीकरण करने वाली लेखकों की संस्था स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडबल्यूए) की वेबसाइट दो हफ्ते तक बंद रहेगी। नए लेखकों को संगठन की सदस्यता का काम भी करीब तीन हफ्ते तक बंद रहेगा।

विज्ञापन


एसडब्ल्यूए के मानद महासचिव विनोद रंगनाथ की तरफ से जारी की गई सूचना में कहा गया है कि जनवरी के महीने में एसडब्ल्यूए वेबसाइट के मेंबर्स लॅागिन पेज (अकाउंट्स पोर्टल) की कुछ सुविधाएं जैसे स्क्रिप्ट रजिस्ट्रेशन, मेंबरशिप रिन्यूअल आदि अस्थाई रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। ऐसा वेबसाइड के सर्वर अपग्रेडेशन के कारण हो रहा है और इसके चलते 15 जनवरी से मेंबर्स लॅागिन पेज (अकाउंट्स पोर्टल) लगभग दो सप्ताह के लिए अनुपलब्ध रहेगा। पोर्टल के पुनः शुरू होने पर वैध सदस्यता वाले सभी सदस्य अपनी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवा सकेंगे।
विज्ञापन


 

जानकारी के मुताबिक इसके चलते ऑनलाइन मेंबरशिप रिन्यूअल की सुविधा भी 15 जनवरी से लगभग दो सप्ताह के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी। यही नहीं 10 जनवरी से एसडबल्यूए ऑफिस लगभग तीन सप्ताह तक नई मेंबरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान नहीं कर पाएगा। सभी सुविधाएं एसडबल्यूए कार्यालय में भी उपलब्ध नहीं रहेंगी क्योंकि सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ी हुई हैं। विनोद के मुताबिक इस दौरान एसडब्ल्यूए का स्टाफ ईमेल और फोन पर लेखकों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed