SWA Awards 2021: फिर आ गया मनोरंजन जगत के लेखकों के लिए, लेखकों का स्थापित, उत्कृष्ट लेखन पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्में, वेब सीरीज, धारावाहिक और गाने लिखने वालों का अपनी ही बिरादरी से सम्मानित होने का सालाना मौका फिर से आ गया है। अभी कोरोना काल में ही स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) का पहला पुरस्कार समारोह शान से हुआ और अब दूसरे पुरस्कार के लिए प्रविष्टिय़ां भेजने का हरकारा लगा दिया गया है।
स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ने पिछले साल दर्शकों के लिए उपलब्ध कराए गई मनोरंजन सामग्री लिखने वालों से एसडब्ल्यूए अवार्ड्स 2021 के लिए प्रविष्टियां मांगी हैं। फीचर फिल्मों, टीवी शो, वेब सीरीज़ के लेखकों और गीतकारो के लिए इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा हो चुकी है। स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध है।
इस मौके पर एसडब्ल्यूए अध्यक्ष रॉबिन भट्ट ने कहा, 'हम समझते हैं कि महामारी के कारण 2020 के दौरान कई चुनौतियां रहीं लेकिन, लेखन के माध्यम में कई कार्य अपनी उत्कृष्टता की चमक बिखेरते रहे। मैं साथी लेखकों से पूरे दिल से इन पुरस्कारों में भाग लेने का अनुरोध करता हूं।" एसडब्ल्यूए महासचिव विनोद रंगनाथ के मुताबिक कई दिनों, हफ्तों और घंटों की मेहनत से खाली पन्नों को शब्दों से भरना लेखक की कमर तोड़ देता है और साथ ही निराशाजनक भी हो सकता हैं। इस सब के बाद जब सब कुछ स्क्रीन पर एक साथ आता है तो ये एक जादू जैसा होता है। उस जादू की सराहना ही एक लेखक के लिए सबसे संतुष्टिदायक भावना होती है।
इस बार की अवार्ड्स समिति के अध्यक्ष श्रीधर रंगायन कहते हैं, “पिछले वर्ष के एसडब्ल्यूए अवार्ड्स को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। दिल्ली क्राइम और फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसे शो जिन्होंने एसडब्ल्यूए अवार्ड्स में पुरस्कार जीते, उन्हें एमी अवार्ड्स के लिए भी नामांकित किया गया और दिल्ली क्राइम ने तो एमी में भी पुरस्कार हासिल किया।" एसडब्ल्यूए अवार्ड्स 2021 का आयोजन 27 जून को होना तय हुआ है।
स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्ल्यूए) ने अपने पहले एसडब्ल्यूए अवार्ड्स का आय़ोजन 27 सितंबर 2020 को किया था। निर्णायक मंडल ने इसमें सैकड़ो आवेदनों में से चुने गए 90 नामांकितों में से विजेताओं का चयन किया था। चयन समिति के पास पिछले साल 223 फीचर फिल्में, 146 टीवी शो, 43 वेब सीरीज और 146 गीत पुरस्कार के लिए आए थे। इस बार के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाईयां