फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Scoop actor Zeeshan Ayyub wife Rasika Agashe said she does not want him to call anyone for work

Zeeshan Ayyub: 'मैं नहीं चाहती कि वह किसी को फोन कर काम मांगें', जीशान अय्यूब की पत्नी ने कही मन की बात

Sat, 01 Jul 2023 09:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 01 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

जीशान अय्यूब को स्कूप में ईमानदार पत्रकार इमरान सिद्दीकी के रूप में लोगों की काफी सराहना मिली है। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। 

विज्ञापन
Scoop actor Zeeshan Ayyub wife Rasika Agashe said she does not want him to call anyone for work
जीशान अय्यूब, रसिका अगाशे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीशान अय्यूब की गिनती बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज स्कूप में नजर आए हैं। इस शो में उनके अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। एक चैट शो के दौरान अभिनेता ने खुलासा  किया  है कि उन्हें निर्माताओं को फोन कर काम मांगना पसंद नहीं है।  इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस या यशराज फिल्म्स जैसी कंपनियों को रोल मांगने के कॉल किया है? इस पर जवाब देते हुए जीशान ने कहा कि उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

विज्ञापन

कभी नहीं किया फोन

उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के शो में कहा, "मैं ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कॉल करने की आजादी है क्योंकि लोग मुझे नाम से जानते हैं और खासकर स्कूप के बाद मुझे कई कॉल आ रही हैं।" जीशान ने कहा कि अगर वह चाहे तो ये कॉल कर सकते हैं, लेकिन मैं वह सोचते हैं कि ऐसा करना चाहिए या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हंसल और जोया से मांगा काम

जीशान ने आगे खुलासा किया कि वह हंसल मेहता और जोया अख्तर से कह  चुके हैं कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं, लेकिन ये बातचीत फोन पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर हुई थी। उन्होंने कहा, "जब मैं लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलता हूं, तो मैं व्यक्त करता हूं कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन मैंने काम के लिए कभी फोन नहीं किया, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करना चाहिए।" इतना कहते ही उनके बगल में बैठी उनकी पत्नी रसिका अगाशे ने अपना सिर हिला दिया।

विज्ञापन

जीशान की पत्नी ने कही यह बात

जब रसिका से इस बारे में विस्तार से पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं इस बात का सम्मान करती हूं कि लोग उनके प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें काम की पेशकश करते हैं। मुझे इस पर गर्व है। इसलिए अगर उन्हें जाकर या कॉल करके काम मांगना पड़े तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा''। बता दें कि जीशान को स्कूप में ईमानदार पत्रकार इमरान सिद्दीकी के रूप में लोगों की काफी सराहना मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed