फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sayani Gupta reveals she was offered Shah Rukh Khan Atlee film Jawan but cant work talks about dunki pathaan

Sayani Gupta: सयानी गुप्ता को मिला था 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Fri, 17 Nov 2023 09:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Nov 2023 09:16 PM IST
सार

सयानी ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' उन्हें ऑफर हुई थी।

विज्ञापन
Sayani Gupta reveals she was offered Shah Rukh Khan Atlee film Jawan but cant work talks about dunki pathaan
शाहरुख खान-सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सयानी गुप्ता 'फैन' फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी हैं। अब उन्होंने किंग खान के इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' उन्हें ऑफर हुई थी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सायानी ने कहा कि उन्होंने 'डंकी' का ट्रेलर देखा, जो शानदार है। ऐसा लग रहा था कि शाहरुख की दुनिया में राजकुमार हिरानी की दुनिया है और शाहरुख की दुनिया राजकुमार हिरानी की दुनिया में विलीन हो रही है।

विज्ञापन

'डंकी' के लिए उत्साहित हैं सयानी
उन्होंने आगे कहा कि 'डंकी' एक शानदार और खूबसूरत फिल्म होने वाली है। शाहरुख के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने सेट पर किंग खान के साथ काफी समय बिताया है। शाहरुख उन्हें कई मजेदार कहानियां सुनाते थे। वे हमेशा अपने जीवन की इन मजेदार छोटी-छोटी बातों से भरे रहते हैं। सयानी ने यह भी कहा कि उन्हें वास्तव में 'पठान' बहुत पसंद है। ऐसा लगा जैसे कोई उत्सव का दिन हो। उन्होंने कहा कि वह 'पठान' को रिलीज के पहले दिन ही देखने के लिए गई थीं और यह शानदार था। उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया।
Films: इन फिल्मों में एक साथ धमाल मचाएंगे साउथ और नॉर्थ के सितारे, दर्शकों का मनोरंजन भी होगा डबल

विज्ञापन
विज्ञापन

'जवान' में नहीं कर पाईं काम
वहीं, सयानी ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें वास्तव में एटली की 'जवान' की पेशकश की गई थी। हालांकि, अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी कारण से ऐसा नहीं कर सकीं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कुछ और सामने आएगा। वहीं, सयानी ने फिल्मों के बारे में अपनी पसंद का खुलासा करते हुए कहा कि ठोस चरित्र वाली कहानियां वास्तव में उन्हें उत्साहित करती हैं।
Tiger 3: 'टाइगर 3' मे बहू कटरीना का एक्शन देख गर्व महसूस कर रहे थे ससुर शाम कौशल, बोले-यह बहुत खास था

विज्ञापन

सयानी की आने वाली फिल्में
सयानी का कहा कि वे कुछ साहसी या ऐसे चरित्र की तलाश में हैं, जिसमें या तो बहुत सारा एक्शन या प्रदर्शन हो या शायद नृत्य हो। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे इन दिनों ज्यादातर स्क्रिप्ट छोड़ रही हैं। वे हर चीज के लिए ना कह रही हैं और किसी ऐसी चीज का इंतजार कर रही हैं, जो उन्हें वास्तव में प्रेरित करें। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी चार फिल्में पोस्ट-प्रोडक्शन में हैं, जो लगभग तैयार हैं, इसलिए अगले कुछ महीनों में किसी भी समय उनके बारे में जानकारी बाहर आ सकती है।
Actress: फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सात फेरे ले चुकी थीं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बनाया हिट करियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed