फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satyaprem Ki Katha Actor Kartik Aaryan says song and dance laden films era is coming back in Bollywood

Kartik Aaryan: 'सत्यप्रेम की कथा' के जरिए लौट रहा नाच-गाने वाली फिल्मों का दौर? कार्तिक आर्यन ने कही यह बात

Wed, 21 Jun 2023 05:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Jun 2023 05:48 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन का कहना है कि नाच-गाने से भरपूर फिल्में बॉलीवुड का ट्रेडमार्क रही हैं। अब फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के जरिए फिर से डांस और गाने वाली फिल्मों के युग की वापसी हो रही है।

विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha Actor Kartik Aaryan says song and dance laden films era is coming back in Bollywood
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आज  इस फिल्म का गाना 'सुन सजनी' रिलीज हो गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कार्तिक आर्यन अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनकी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डांस और गानों से भरपूर फिल्मों का दौर लौट रहा है।

विज्ञापन


फिल्म में लगा है डांस-संगीत का तड़का
कार्तिक आर्यन का कहना है कि नाच-गाने से भरपूर फिल्में बॉलीवुड का ट्रेडमार्क रही हैं। अब फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के जरिए फिर से डांस और गाने वाली फिल्मों के युग की वापसी हो रही है। बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। 'सत्यप्रेम की कथा' फैमिली ड्रामा और लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इसके अलावा इसमें गीत-संगीत और नृत्य का भी अच्छा तड़का लगाया गया है। 
विज्ञापन

Bollywood: लव बाइट्स के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे ये फिल्म स्टार्स, सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ढोल की थाप पर थिरकते आए नजर
कार्तिक आर्यन ने 'सुन सजनी' गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, 'हिंदी फिल्मों में डांस और गानों को प्रमुखता से दिखाया गया है। 'सत्यप्रेम की कथा' अब उसी युग की वापसी की दिशा में एक कोशिश है। बता दें कि आज रिलीज हुए 'सुन सजनी' गाने में कियारा लाल रंग का लहंगा पहने गुजराती लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, कार्तिक भी ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं और ढोल की थाप पर थिरक रहे हैं। 
Bollywood: फेमस डायरेक्टर्स के चहेते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, साथ मिलकर देते हैं हिट फिल्में

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इससे पहले रिलीज हुआ कार्तिक का 'गुज्जू पटाका' गाना भी खूप पसंद किया गया। बताया जा रहा है कि 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा के दो डांस नंबर हैं। एक कार्तिक के साथ है, जबकि दूसरा उनका सोलो डांस नंबर है।  बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को रिलीज होने वाली है।
BB OTT 2: बिग बॉस के घर में विवादों से नहीं डरते साइरस ब्रोचा, सम्मान को लेकर कॉमेडियन ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed