सतीश शाह के अलावा अब तक फिल्म जगत ने दस दिन में खोए कई बड़े सितारे, गमगीन हुईं बॉलीवुड इंडस्ट्री
Film industry Lost Big Stars: बाॅलीवुड के लिए पिछले कुछ दिन काफी दुखद रहे हैं। दस दिन के अंदर कई नामी कलाकारों का निधन हुआ। शनिवार को सतीश शाह का भी देहांत हो गया। जानिए, उनके अलावा कौन से कलाकार दुनिया को अलविदा कह गए।
विस्तार
शनिवार को बॉलीवुड के चर्चित कलाकार सतीश शाह का निधन हो गया। पिछले कुछ दस दिनों में हिंदी सिने जगत के कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात से कई सेलिब्रिटीज दुखी हैं। अनुपम खेर ने इस बात को बहुत दुख जताया है। जानिए, कौन से सितारे पिछले कुछ दिनों के भीतर दुनिया से रुखसत हो गए।
सतीश शाह
आज 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। किडनी फेलियर के चलते उनका निधन हुआ। सतीश ने बाॅलीवुड और हिंदी टीवी सीरियल में कई यादगार कॉमिक रोल निभाए।
पंकज धीर
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का भी 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। 15 अक्टूबर को कैंसर से जंग लड़ते हुए उनका देहांत हुआ। अभिनेता की अंतिम यात्रा में पूरा बॉलीवुड जमा हुआ।
असरानी
दिवाली के दिन असरानी ने भी दुनिया को अलविदा कहा। फिल्म 'शोले' में जेलर का यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हेल्थ इश्यूज की वजह से वह हॉस्पिटल में भर्ती थे। असरानी के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी।
पीयूष पांडे
शुक्रवार को विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स काफी दुखी हुए। शाहरुख खान के अलावा ने भी पीयूष के निधन पर दुख जताया। हमारा बजाज से लेकर फेविकोल का जोड़ तक जैसे कई चर्चित एड उन्होंने बनाए थे। वह विज्ञापन की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज माने जाते थे।