Satish Kaushik : जब ‘तेरे नाम’ के सेट पर सतीश कौशिक पर भड़के थे सलमान, गुस्से में एक्टर ने जड़ दिया था झापड़!
अभिनेता और निर्देशक सतीश का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। सतीश न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि एक बड़ी कंट्रोवर्सी की वजह से भी काफी चर्चित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ के सेट पर बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान से उनका विवाद हो गया था।
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता और निर्देशक सतीश का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। एक्टर के निधन के कारणों की पुष्टी फिलहाल नहीं हो पाई है। सतीश बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।
‘मासूम’ से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया डेब्यू
सतीश न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार, बल्कि एक कुशल फिल्म डायरेक्टर भी थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था। साल 1983 में आई फिल्म ‘मासूम’ से उन्होंने बॉलीवुड में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। वहीं, इस फिल्म को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। एक अच्छा डायरेक्टर और कलाकार होने के बाद भी उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए।
जब सलमान के साथ हुआ विवाद
सतीश को एक्टिंग की दुनिया में पहचान साल 1987 में आई फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने ‘कैलेंडर’ का रोल प्ले किया था। उनका यह किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। सतीश न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि एक बड़ी कंट्रोवर्सी की वजह से भी काफी चर्चित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’के सेट पर बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान से उनका विवाद हो गया था। कहा जाता है कि यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच हुए इस विवाद की खबर कई फिल्म मैगजीन्स और अखबारों में भी आई थी।
मामले पर सतीश ने दी थी सफाई
हालांकि, इस मामले का खंडन करते हुए सतीश कौशिक ने बताया था कि उनके और सलमान के बीच ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। उनका कहना था कि एक्टर के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म ‘तेरे नाम’ की शूटिंग महज 90 दिनों में पूरी कर ली थी।
यह भी पढ़ें- ट्रेडिंग प्लेटफार्म Binomo, ने Snapchat पर लॉन्च किया ये खास मास्क फीचर, जानिए इसके बारे में