फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disney Plus Hotstar The Empire Actor Dino Morea Will play villain in Malayalam Movie Bandra

Dino Morea: रंग लाया ‘द एम्पायर’ में खलनायक का किरदार, डीनो मोरिया बने इस साउथ फिल्म के खतरनाक विलेन

Wed, 15 Mar 2023 12:28 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Mar 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
Disney Plus Hotstar The Empire Actor Dino Morea Will play villain in Malayalam Movie Bandra
Dino Morea - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा में खलनायकों के किरदारों से शुरुआत करके हीरो बन जाने वाले अभिनेता तमाम हैं और तमाम ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने बतौर हीरो बड़े परदे पर शुरुआत की और जब उम्र ढलान पर आई तो वे विलेन बन गए। संजय दत्त, सुनील शेट्टी वाली पीढ़ी के कलाकारों के विलेन बनने क बाद बड़े परदे पर अपने खौफ के जरिये दर्शकों का दिल जीतने की बारी अब अभिनेता डिनो मोरिया की है। वह जल्द ही एक बड़े बजट की मलयालम फिल्म में मुख्य खलनायक बने नजर आएंगे।

विज्ञापन

डिनो मोरिया ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से की जिसमें उन्होंने राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ काम किया। अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से करने वाले डिनो को एक्टिंग में सबसे पहला मौका  टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' में मिला था। फिल्म 'प्यार में कभी कभी' के बाद डिनो मोरिया को राजीव मेनन की तमिल फिल्म 'कंडुकोंडैन कंडुकोंडेन' में काम करने का भी मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में डिनो मोरिया को सफलता मिली साल 2002 में रिलीज फिल्म 'राज' से। माना जा रहा था कि इस फिल्म के बाद वह बॉलीवुड स्टार तो बन जाएंगे लेकिन जब एक्टर के तौर पर उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने सनी लियोन की फिल्म 'जिस्म 2' से निर्माता के रूप में बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'हेलमेट' का निर्माण किया जो जी5 पर स्ट्रीम हुई।
Sameer Wankhede Exclusive: मैंने किसी को अपनी बायोपिक की एनओसी नहीं दी, समीर वानखेड़े से एक्सक्लूसिव बातचीत

विज्ञापन

फिल्म 'राज' के बाद डिनो मोरिया 'गुनाह', 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'शशश... , 'रक्त' और 'एसिड फैक्ट्री' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। साल 2010 में डिनो 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। जब बड़े बजट की वेब सीरीज का दौर शुरू हुआ तो इसका फायदा डिनो मोरियो को भी मिला और उन्हें 'तांडव' और 'द एम्पायर' में काम करने का मौका मिला। इन सीरीज में डिनो मोरिया के काम को नोटिस किया गया। अब वह मलयालम फिल्म 'बांद्रा' में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में मलयालम फिल्मों के स्टार दिलीप और तमन्ना भाटिया लीड भूमिका में हैं। दिलीप का पूरा नाम गोपालकृष्णन पद्मनाभन पिल्लई है, फिल्मों में उन्हें दिलीप के नाम से जाना जाता है। दिलीप साउथ में अब तक 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
Alia Bhatt: छोटी उम्र में ही रणबीर कपूर पर फिदा हो गई थीं आलिया, जानिए फिर कैसे दोनों का प्यार चढ़ा परवान पर

मलयालम फिल्म 'बांद्रा' में अपनी भूमिका के बारे में  डिनो मोरिया ने बताया ‘इस फिल्म एंटी-हीरो की भूमिका बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। इस किरदार को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। यह बहुत ही शातिर और डार्क किरदार है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस किरदार में मुझे पसंद करेंगे। इस फिल्म के जरिए मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। इस फिल्म के लिए मैने बहुत ही तैयारी की है। मैं इस फिल्म के रिलीज का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि बांद्रा मेरे किरदार को दर्शक जरूर पसंद करेंगे।’
Honey Singh: हनी सिंह की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी गुनीत मोंगा, नेटफ्लिक्स का मिला साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed