फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara ali khana celebrate navratra

नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी पहुंचीं सारा अली खान

Fri, 12 Oct 2018 06:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
sara ali khana celebrate navratra
सारा अली खान

फिल्म 'सिंबा' से बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने जा रहीं सारा अली खान हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती हैं कि वह सुर्खियों में ही रहती हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन सारा अली खान नवरात्रि के इसअवसर पर माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंची हैं।

विज्ञापन

इस दौरान सारा एक साधारण लड़की के तौर पर नजर आईं। सारा ने अपनी वैष्णों देवी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें शेयर होने के तुरंत बाद ही वायरल भी हो गयीं। यात्रा के दौरान उन्होंने वीडियो भी शेयर किया जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है। वीडियो में सारा एक टट्टू पर सवार होकर माता वैष्णो देवी के मंदिर जाती हुई दिख रहीं हैं।

विज्ञापन

sara ali khana celebrate navratra
sara ali khan

सारा इस वीडियो में एक ओर जहां माता के जयकारे लगा रहीं हैं वहीं वह अपने गाइड से माता की गुफा के बारे में बातें कर रहीं हैं। गाइड उनको बता रहा हैं कि जो लोग पापी होते हैं वह इस माता की गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
वह सारा को बता रहा है कि जब भी कोई पापी या बुरा काम करने वाला माता के दरबार में पहुंचता है वह कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं कि वह गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता।गाइड की बातों के जवाब में सारा कहती हैं, माता रानी को सब पता होता है कि किसने कितने पापा किए हैं। उनको यह भी पता है कि मैंने कितने पाप किए हैं।

sara ali khana celebrate navratra
सैफ अली खान और सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत की मन्नतें मांग रही हैं। इसीलिए इन दिनों मंदिरों के चक्कर लगा रही हैं। वह पहले फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन अब रणवीर सिंह के अपोजिट सिंबा से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। डेब्यू से पहले ही फिल्म केदारनाथ के विवादों के कारण सारा काफी तनाव झेल चुकी हैं और आगे मुश्किलें नहीं चाहतीं। उनके करीबी बता रहे हैं कि सारा इन दिनों नियम से मंदिर जाती है और पूजा-पाठ करने में जुटी हैं।

 

विज्ञापन

sara ali khana celebrate navratra
सारा अली खान और अमृता सिंह
सारा इस वीडियो में एक ओर जहां माता के जयकारे लगा रहीं हैं वहीं वह अपने गाइड से माता की गुफा के बारे में बातें कर रहीं हैं। गाइड उनको बता रहा हैं कि जो लोग पापी होते हैं वह इस माता की गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं। वह सारा को बता रहा है कि जब भी कोई पापी या बुरा काम करने वाला माता के दरबार में पहुंचता है वह कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं कि वह गुफा के अंदर प्रवेश नहीं कर पाता।गाइड की बातों के जवाब में सारा कहती हैं, माता रानी को सब पता होता है कि किसने कितने पापा किए हैं। उनको यह भी पता है कि मैंने कितने पाप किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed