फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangada Singh Starrer film Gaslight Twitter Review fans react like this

Gaslight Twitter Review: 'गैसलाइट' के थ्रिलर ने दिलाई हॉलीवुड फिल्मों की याद, सारा ने जीता दर्शकों का दिल

Fri, 31 Mar 2023 12:21 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 31 Mar 2023 12:21 PM IST
सार

'गैसलाइट' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। वहीं, इस मूवी को देख लोग सारा अली खान की एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Sara Ali Khan Vikrant Massey Chitrangada Singh Starrer film Gaslight Twitter Review fans react like this
गैसलाइट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म 'गैसलाइट' 31 मार्च 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने लगी है। यह फिल्म रिलीज के साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। वहीं, सारा ने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ हर किसी का दिल जीत लिया है। फिल्म को देखने के बाद फैंस ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आ रही है-

विज्ञापन


'गैसलाइट' की स्टार कास्ट सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। खासकर लोगों को सारा की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा है, 'सारा की अब तक सबसे अच्छी परफॉर्मेंस।' दूसरे ने लिखा है, 'सारा अली खान की एक्टिंग ने ये साबित कर दिया है कि वह आने वाले दिनों की सुपरस्टार है।' 
विज्ञापन

 

 

फिल्म 'गैसलाइट' की तारीफ में एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'गैसलाइट मूवी देखी, जीरो एक्सपेक्टेशंस के साथ मजा आ गया फुल-टू थ्रिलर, सोचा नहीं था ऐसा कुछ एक्सपीरियंस करने को मिलेगा लव इट डिज्नी प्लस हॉटस्टार, कमाल का काम है सारा अली खान, विक्रांत मैसी।' एक ने यह तक लिखा, 'सारा अली खान, विक्रांत मैसी और चित्रांगदा ने अच्छा काम किया है। फिल्म नए जमाने के थ्रिलर पर एक अच्छा प्रयास है। आज मैंने सारा अली के लिए 50001 रुपए के इनाम वाली फिल्म देखी।'
 
 

बताते चलें कि फिल्म 'गैसलाइट' में सारा अली खान ने 'राजकुमारी मीशा' का किरदार निभाया है, इसमें एक्ट्रेस ने खुद को पूरी तरह ढाल लिया है। इसी का नतीजा है कि उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। गौरतलब हो कि 'गैसलाइट' एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें इस लेवल का थ्रिलर है कि आपको हॉलीवुड फिल्मों की याद आ जाएगी। गैसलाइट का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। पवन इससे पहले मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'फोबिया' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों को डायरेक्टर कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed