फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Upcoming Film Gaslight will be release on Disney Plus HotStar

Sara Ali Khan: सारा अली खान की एक और फिल्म होगी ओटीटी पर रिलीज, 'गैसलाइट' पर यह बड़ी जानकारी आई सामने

Sat, 04 Mar 2023 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 04 Mar 2023 06:59 PM IST
सार

गुलमोहर के प्रमोशन के दौरान अपनी दादी व दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर से बात करते हुए सारा ने कहा कि गैसलाइट का प्रीमियर मार्च में ही इसी प्लेटफॉर्म पर होगा।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Upcoming Film Gaslight will be release on Disney Plus HotStar
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक्ट्रेस सारा अली खान कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। फिल्म केदारनाथ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस की एक और फिल्म जल्द ही सीधा ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी आगामी फिल्म गैसलाइट को निर्माताओंं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gauri Khan: पठान की कामयाबी पर झूम उठी गौरी खान, कमाई की रिकॉर्ड तोड़ लकीर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी
विज्ञापन

गैसलाइट ओटीटी पर होगी रिलीज

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 31 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। गुलमोहर के प्रमोशन के दौरान अपनी दादी व दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर से बात करते हुए सारा ने कहा कि गैसलाइट का प्रीमियर मार्च में ही इसी प्लेटफॉर्म पर होगा। बता दें कि यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। फिल्म में चित्रांगदा सेन भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Benny Dayal: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
इन फिल्मों में दिखेंगी सारा

इससे पहले सारा अली खान की पिछली फिल्म भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम अतरंगी रे था। इस फिल्म में उनके अलावा धनुष और अक्षय कुमार अहम भूमिकाओं में दिखे थे। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म फिल्म में भी दिखेंगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा वह मर्डर मुबारक नाम की फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed