Sara Ali Khan: 'मर्डर मुबारक' की शूटिंग हुई पूरी, अब इस फिल्म को जल्द कंप्लीट करने की तैयारी में सारा अली खान
अभिनेत्री जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, जिसमें उन्होंने 1940 के दशक की एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म गैसलाइट में देखा गया था। यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज की गई थी। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही मर्डर मुबारक में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म की। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने खुद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर रैप-अप की घोषणा करते हुए लिखा, "अलविदा मेरी प्यारी #बांबी"।
अब इस फिल्म को करेंगी पूरा
बता दें कि अभिनेत्री को होमी के साथ स्कूबा गियर के साथ शूटिंग करते भी देखा गया था। 'केदारनाथ' और 'गैसलाइट' के बाद 'मर्डर मुबारक' स्कूबा गियर के साथ उनकी तीसरी फिल्म है। अभिनेत्री जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, जिसमें उन्होंने 1940 के दशक की एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई है। कथित तौर पर, इस महीने के अंत तक, वह 'ऐ वतन मेरे वतन' की भी शूटिंग पूरी कर लेंगी।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
उनके उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो सारा अनुराग बसु की 'मेट्रो.. इन दिनों' में भी नजर आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह इसकी अगले महीने के मध्य में शुरू करेंगी। इन फिल्मों के अलावा, सारा लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ 'जरा हटके जरा बचके' में भी नजर आएंगी।