फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan dances with Raveena Tandon on the film atrangi re song Chakachak watch video

Video: ‘चकाचक’ गाने पर सारा अली खान ने रवीना टंडन संग किया धांसू डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Thu, 16 Dec 2021 10:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 16 Dec 2021 10:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रवीना टंडन के साथ 'अतरंगी रे' के गाने 'चकाचक' पर डांस करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan dances with Raveena Tandon on the film atrangi re song Chakachak watch video
सारा अली खान, रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें सारा साउथ सुपरस्टार धनुष और एक्शन हीरो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सारा अली खान की ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इसी वजह से सारा अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस फिल्म का गाना ‘चकाचक’ काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ है और सारा जहां भी फिल्म प्रमोशन के लिए जाती हैं वहां पर वह अपने इस गाने पर डांस करती जरूर नजर आती हैं। वहीं, अब सारा अली खान ने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन  साथ इस पॉपुलर गाने पर डांस किया है।

विज्ञापन

 
दरअसल, सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तब का है जब सारा बिग बॉस के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में फिल्म का प्रमोशन करनी पहुंची थीं। इस दौरान रवीना भी अपनी वेब सीरीज ‘आरण्यक’ का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इसी दौरान जब रवीना और सारा की मुलाकात हुई, तब दोनों ने इस मौके पर खूब मस्ती की। सारा ने रवीना टंडन के साथ अपने गाने ‘चकाचक’ पर एक रील बनाई, जो अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


 
वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा पहले सलमान खान के साथ ‘बिग बॉस 15’ के सेट पर मस्ती मजाक करती हैं और फिर वह एक कमरे में रवीना टंडन से मिलती हैं। इस दौरान सारा और रवीना ‘चकाचक’ का हुक स्टैप करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के आखिर में सारा और रवीना एक-दूसरे को गले लगाती हैं और फिर सारा रवीना को ‘थैंक्यू’ भी कहती हैं।
 
लुक की बात करें, सारा ने मल्टी कलर्ड लहंगा पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने एक चोटी बनाई है और रवीना टंडन ने ब्राउन कलर का सुंदर का ड्रेस पहना हुआ है। सारा और रवीना की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को महज कुछ ही घंटों में 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है।  
 
बता दें कि, सारा अली खान ने तेजी से फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन तीन सालों में सारा ने लगभग 4 फिल्मों में काम किया है और 5वीं फिल्म ‘अंतरगी रे’ रिलीज हो रही है। लेकिन इतने कम समय में एक्ट्रेस ने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed