फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sapna choudhary song mera chaand viral get 9 crore views

करवाचौथ पर वायरल हुआ सपना चौधरी का ये पॉपुलर गाना, यूट्यूब पर 9 करोड़ बार देखा गया

Fri, 26 Oct 2018 04:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary song mera chaand viral get 9 crore views
sapna - फोटो : twitter
करवाचौथ आने वाला है और पूरे देश की महिलाएं इस त्योहार को मनाने के लिए जुट गई हैं । बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया और सोनम कपूर जैसी बड़ी हीरोइनों का ये पहला करवाचौथ होगा। इस बीच सपना चौधरी का करवाचौथ से जुड़ा एक गाना काफी पसंद किया जा रहा है ।
विज्ञापन


इस गाने को अब तक करीब 9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं । ये एक हरियाणवी सॉन्ग है । जिसके बोल हैं "मेरा चांद..." । गाने में सपना के साथ नवीन नारू नजर आ रहे हैं । गाने को राज मवार ने गाया है । गाने में सपना दुल्हन बनी नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन


ये गाना शहीद सतबीर सिंह नारू को डेडिकेट किया गया है । बता दें कि हाल ही सपना ने बिहार के मधेपूरा जिले में स्टेज परफॉर्मेंस दी थी । इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपने इसी पॉपुलर हरियाणवी गाने पर डांस किया था । घूंघट ओढ़ सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में सपना हरियाणवी लिबास में नजर आ रही हैं। तभी एक शख्स ने सपना चौधरी पर बंदूक तान दी। शख्स की इस हरकत को देखकर सपना चौधरी को गुस्सा आ जाता है और वह उसे जोर का थप्पड़ जड़ देती हैं। दरअसल, यह सपना का नया गाना है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 


सपना चौधरी हरियाणा में अपने डांस को लेकर काफी पॉपुलर थीं । बिग बॉस में आने के बाद वो और ज्यादा फेमस हो गई हैं । बिग बॉस के बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किए । अब सपना पूरे देश में अपनी स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed