{"_id":"62d52a0e1c46e707ba3c383d","slug":"sapna-choudhary-shared-teaser-of-the-upcoming-song-kaamini-desi-look-wins-fans-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने दिखाई अपने नए गाने 'कामिनी' की झलक, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा मजेदार सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने दिखाई अपने नए गाने 'कामिनी' की झलक, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा मजेदार सवाल
Mon, 18 Jul 2022 03:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Jul 2022 03:45 PM IST
सार
सपना चौधरी अपने नए गाने 'कामिनी' के जरिए सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस गाने की झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सपना चौधरी हरियाणा की डांसिंग क्वीन हैं, जिनके गाने सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। फैंस को भी सपना के नए गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब सपना ने अपने अपकमिंग गाने की जानकारी फैंस को दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने का टीजर शेयर किया है, जिसमें सपना का देसी अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। इस वीडियो के साथ सपना ने अपने फैंस से एक मजेदार सवाल भी किया है।
विज्ञापन
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसी से बात करती दिख रही हैं। उनके चेहरे की स्माइल और हाथों के एक्शन, फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इस छोटे से वीडियो में भी सपना अपनी अदाएं दिखाने में कामयाब रही हैं। वीडियो में सपना के लुक की बात करें तो उन्होंने सलवार सूट पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस वीडियो के साथ कैप्शन में सपना चौधरी ने अपने फैंस से एक मजेदार सवाल किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'रोमांटिक गाना या डांसिंग सॉन्ग? कैसा गाना होगा कामिनी? कमेंट में सोचकर बताओ...' सपना चौधरी के इस सवाल का फैंस जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे हिसाब से डांस।' हालांकि, ज्यादार फैंस ने कमेंट सेक्शन में सपना के लुक की तारीफ की है। कई लोगों ने फायर और हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं।
इससे पहले सपना चौधरी का गाना 'नाचण की तोल' रिलीज हुआ था, जिसे भी फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने को अब तक 2.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में सपना चौधरी के साथ भरत नेगी नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब दिखी थी।