फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sapna Choudhary shared teaser of the upcoming song kaamini desi look wins fans heart

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने दिखाई अपने नए गाने 'कामिनी' की झलक, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा मजेदार सवाल

Mon, 18 Jul 2022 03:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 18 Jul 2022 03:45 PM IST
सार

सपना चौधरी अपने नए गाने 'कामिनी' के जरिए सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस गाने की झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है। 

विज्ञापन
Sapna Choudhary shared teaser of the upcoming song kaamini desi look wins fans heart
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपना चौधरी हरियाणा की डांसिंग क्वीन हैं, जिनके गाने सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। फैंस को भी सपना के नए गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में अब सपना ने अपने अपकमिंग गाने की जानकारी फैंस को दे दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने का टीजर शेयर किया है, जिसमें सपना का देसी अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। इस वीडियो के साथ सपना ने अपने फैंस से एक मजेदार सवाल भी किया है।  

विज्ञापन


सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किसी से बात करती दिख रही हैं। उनके चेहरे की स्माइल और हाथों के एक्शन, फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इस छोटे से वीडियो में भी सपना अपनी अदाएं दिखाने में कामयाब रही हैं। वीडियो में सपना के लुक की बात करें तो उन्होंने सलवार सूट पहना है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो के साथ कैप्शन में सपना चौधरी ने अपने फैंस से एक मजेदार सवाल किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'रोमांटिक गाना या डांसिंग सॉन्ग? कैसा गाना होगा कामिनी? कमेंट में सोचकर बताओ...' सपना चौधरी के इस सवाल का फैंस जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मेरे हिसाब से डांस।' हालांकि, ज्यादार फैंस ने कमेंट सेक्शन में सपना के लुक की तारीफ की है। कई लोगों ने फायर और हार्ट के इमोजी शेयर किए हैं।

इससे पहले सपना चौधरी का गाना 'नाचण की तोल' रिलीज हुआ था, जिसे भी फैंस ने खूब पसंद किया था। इस गाने को अब तक 2.6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में सपना चौधरी के साथ भरत नेगी नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री गाने में खूब दिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed