फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sapna choudhary shared dance video on haryanvi song main gayi haar bharatar fans praised her performance

Sapna Choudhary: हरा सूट पहन सपना चौधरी ने स्टेज पर किया धांसू डांस, लटके-झटके देख फैंस बोले- चलती फिरती तबाही

Wed, 14 Sep 2022 04:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 14 Sep 2022 04:50 PM IST
सार

सपना चौधरी अपने डांस से लोगों कभी निराश नहीं करती हैं। डांसर ने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है और अपने नए वीडियो में भी वह लोगों की तारीफ बटोर रही हैं। 

विज्ञापन
sapna choudhary shared dance video on haryanvi song main gayi haar bharatar fans praised her performance
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सपना अपने डांस से कभी भी फैंस को निराश नहीं करतीं और इसी वजह से उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस भी बेताब रहते हैं। सपना चौधरी के डांस इवेंट में भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे लोग भी हैं, जो सपना को पसंद करते हैं लेकिन उनके इवेंट में शामिल नहीं हो पाते। ऐसे लोगों के लिए ही सपना चौधरी हमेशा अपना डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। सपना ने अपने लेटेस्ट इवेंट का वीडियो भी शेयर किया है। 

विज्ञापन

 

दरअसल, सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धांसू वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना 'मैं गई हार भरतार पनघट दूर से घना' गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। डांसर के लटके-झटके देखने लायक है। वह गाने की हर बीट पर कमर मटकाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हरे रंग के सलवार सूट में सपना काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपना लुक मेकअप और बालों में परांदा से पूरा किया है। इस आउटफिट के साथ डांसर ने अपने कानों में बड़े-बड़े झूमके पेयर किए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, 'फड़के पत्ता पीपल का ज्यूं हवा तै, धड़के दिल दुनिया का न्यूं मेरी अदा तै।' सपना के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम... एक बात कहूं...स्वर्ग की परी भी फीकी है आपकी खूबसूरती का अगला।' एक और यूजर ने लिखा, 'ग्रीन सूट में आप बहुत खूबसूरत लग रही हो।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'सच बताऊं मैम में, आप तलवार लग रही हो।' इतना ही नहीं, एक यूजर ने सपना चौधरी को चलती फिरती तबाही कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed