फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sapna chaudhary made a video on rajesh khanna song zindagi ek safar hai suhana with caption jio or jine do

Instagram: सुपरस्टार राजेश खन्ना के गाने पर सपना चौधरी ने बनाया मस्ती भरे अंदाज में वीडियो, बोलीं-जियो और जीने दो

Fri, 08 Apr 2022 05:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary made a video on rajesh khanna song zindagi ek safar hai suhana with caption jio or jine do
सपना चौधरी - फोटो : insta

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। सपना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट आते ही छा जाती है। अब सपना चौधरी ने एक बार फिर से अपनी नई वीडियो शेयर की है, जिसमें वह सुपरस्टार राजेश खन्ना का गाना गाती हुई दिखाई दे रही हैं। हर बार की तरह इस वीडियो में उनका ठेठ देसी लुक और बॉसी अंदाज दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

जिंदगी एक सफर है सुहाना
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना रॉयल लुक सोफे पर बैठकर  राजेश खन्ना के सुपरहिट गाने 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' पर ठाट जमाती दिख रही हैं। सपना चौधरी लाल रंग का बनारसी सलवार सूट पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का दुपट्टा लिया हुआ है। सपना ने अपनी चोटी को गूथकर उसमें परांदा लगाया हुआ है और गाना गाते हुए वह अपनी आंखों पर स्टाइल में चश्मा चढ़ाती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो के साथ कैप्शन भी है खास
सपना का ये वीडियो एंटरटेनिंग तो है ही इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो और उसके कैप्शन से सीख और नसीहत देने की कोशिश भी की है। राजेश खन्ना का ये गाना जिंदगी एक सफर है सुहाना जहां खुश होकर जीने की सीख देता है तो वहीं सपना ने इसे कैप्शन दिया है, 'जियो और जीने दो'! जो अपने आप में बहुत बड़ी नसीहत और सीख दोनों है। हर बार की तरह फैंस को उनकी ये वीडियो खूब पसंद आ रही है और शेयर करने के बाद इस पर 63 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। यहां देखें वीडियो
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed