{"_id":"ccdee51a-39dc-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sanjay-dutt-to-copy-salman-khan-s-dabangg-step","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की दबंगई को कॉपी करेंगे संजू बाबा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की दबंगई को कॉपी करेंगे संजू बाबा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Nov 2012 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म दबंग के सिग्नेचर टयून 'हुड़ हुड़ दबंग' ने जो धमाल मचाया था, वह जगजाहिर है। आलम यह है कि अब भी इस गाने का नशा व सलमान के खास डांसिंग स्टेप का खुमार लोगों पर चढ़ा हुआ है। यही वजह है कि सलमान के खास दोस्त संजू बाबा भी इसी गाने का इस्तेमाल और सलमान खान के सिग्नेचर डांसिंग स्टेप को अपनी अगली फिल्म 'जिला
विज्ञापन
गाजियाबाद' में फिल्माने जा रहे हैं।
संजय इस फिल्म में पुलिस के ही किरदार में हैं और वे सलमान के दबंग वाले किरदार चुलबुल पांडे की तरह ही नजर आनेवाले हैं। संजू का यह पसंदीदा डांसिंग स्टेप था। उन्होंने मेकर्स से इस बारे में कहा तो वे भी तैयार हो गये। दबंग को कॉपी किए गए इस गाने में संजू बिल्कुल उसी अंदाज में अपनी शर्ट की कॉलर को हिलाएंगे जिस अंदाज में सलमान ने अपनी बेल्ट हिलायी थी।
विज्ञापन
संजू ने जब यह बात सलमान को बताई थी तो सलमान ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जतायी। क्योंकि सलमान तो यारों
के यार हैं। बात जब संजू बाबा की थी तो उनका तैयार होना तो लाजिमी था। लेकिन सलमान की तरह संजू का यह अंदाज कितना लोकप्रिय हो पाता। यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन