फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt is a part of Akshay Kumar starrer Prithviraj Chauhan biopic titled Prithviraj

अक्षय कुमार के साथ 'पृथ्वीराज' का हिस्सा होंगे संजू बाबा, रणबीर कपूर की इस फिल्म में भी आएंगे नजर

Wed, 18 Sep 2019 06:39 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt is a part of Akshay Kumar starrer Prithviraj Chauhan biopic titled Prithviraj
Sanjay Dutt - फोटो : instagram

कुछ ही दिन पहले यशराज फिल्म्स ने अपनी सबेस बड़ी पीरियड और ऐतिहासिक फिल्म पृथ्वीराज की घोषणा की। घोषणा के साथ यह भी साफ हो गया की अक्षय कुमार ही पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। वहीं डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी जोकी अपने टीवी सीरियल चाणक्य और पिंजर व मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वह इसका निर्देशन करेंगे। पर अब इसी फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एक और बड़े कलाकार के जुड़ने की है। यह कलाकार और कोई नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के संजू बाबा यानी संजय दत्त हैं।

विज्ञापन

Sanjay Dutt is a part of Akshay Kumar starrer Prithviraj Chauhan biopic titled Prithviraj
Sanjay Dutt - फोटो : twitter

इस बात का खुलासा संजय दत्त ने खुद किया है। संजय दत्त जो इस वक्त अपने फिल्म प्रस्थानम के प्रचार प्रसार में व्यस्त चल रहे हैं, इसी दौरान दिए एक खास इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा भी किया है। संजय दत्त ने अपने आगे आने वाले किरदारों के बारे में बताते हुए कहा " हां मेरी आने वाली फिल्मों के किरदार काफी भिन्न प्रकार के हैं। जोकी काफी दिलचस्प और अच्छी बात है। सड़क है, पानीपत में अब्दाली है, श्मशेरा में मैं शुद्ध सिंह जी के किरदार में हूं। इनके बाद पृथ्वीराज चौहान है और दक्षिणी फिल्म केजीएफ भी है। यह सभी किरदार काफी विभिन्न और अच्छे हैं। और हां फिल्म भुज भी है। "

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt is a part of Akshay Kumar starrer Prithviraj Chauhan biopic titled Prithviraj
Sanjay Dutt - फोटो : amar ujala

बता दें की फिल्म पृथ्वीराज की घोषणा के साथ साथ इसकी रिलीज़ डेट अगले साल यानी 2020 की दिवाली बताई गई है। वहीं संजय दत्त के इस फिल्म में आ जाने से यह और भी खास हो जाएगी। अब देखना यह होगा की वह कौनसा किरदार निभाते हैं। 

पढ़ें: 'वॉर' का प्रमोशन करते-करते ऋतिक और टाइगर के बीच छिड़ी कुछ ऐसी जंग, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed