{"_id":"67d1cd8676f9f8bcc506100c","slug":"sanjay-dutt-chants-har-har-mahadev-in-finland-enjoy-aurora-borealis-with-wife-maanayata-and-kids-photos-virals-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: फिनलैंड में संजय ने लगाए हर हर महादेव के नारे, पत्नी-बच्चों के साथ उठाया ऑरोरा बोरेलिस का लुत्फ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Dutt: फिनलैंड में संजय ने लगाए हर हर महादेव के नारे, पत्नी-बच्चों के साथ उठाया ऑरोरा बोरेलिस का लुत्फ
Wed, 12 Mar 2025 11:39 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:39 PM IST
सार
Sanjay Dutt Finland: अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों के साथ फनलैंड में वेकेशन मना रहे हैं। संजय ने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में संजय जोर-जोर से हर हर महादेव का नारा लगाते नजर आए।
विज्ञापन
संजय दत्त ने परिवार संग फिनलैंड में मनाया वेकेशन, शेयर कीं तस्वीरें-वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी पत्नी मानया दत्त और बच्चों के साथ फिनलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। इस दौरान संजय महादेव की भक्ति में लीन नजर आए, साथ ही वहां पर उन्होंने ऑरोरा बोरेलिस का लुत्फ भी उठाया। इस वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
संजय का इंस्टाग्राम पोस्ट
इन दिनों संजय फिनलैंड में ऑरोरा बोरेलिस का मजा ले रहे हैं। ऑरोरा बोरेलिस एक खूबसूरत प्राकृतिक रोशनी है, जो आसमान में दिखती है। आज बुधवार को संजय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वह कुछ भारतीय दोस्तों के साथ "हर हर महादेव" और "जय भोलेनाथ" के नारे लगाते दिखे। इस पोस्ट के साथ संजय ने कैप्शन में लिखा, "फिनलैंड में उत्तरी रोशनी देखना, परिवार का प्यार और दोस्तों से मिलना - इससे बेहतर कुछ नहीं। जय भोलेनाथ।"

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय का परिवार
पिछले साल अक्टूबर में संजय और उनकी पत्नी मान्यता ने मुंबई में अपने नए घर में शादी की कसमें दोबारा लीं। इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। संजय की तीन शादियां हुई हैं। पहली शादी 1987 में ऋचा शर्मा से हुई, जो 1996 में ब्रेन ट्यूमर से चल बसीं। दूसरी शादी 1998 में रिया पिल्लई से हुई, लेकिन 2008 में उनका तलाक हो गया। उसी साल संजय ने मान्यता से शादी की। 2010 में उनके जुड़वां बच्चे हुए। 2020 से उनका परिवार दुबई में रह रहा है। काम की बात करें तो संजय को आखिरी बार तेलुगु फिल्म "डबल आईस्मार्ट" में देखा गया था। अब वे "केडी: द डेविल", "हाउसफुल 5" और "बागी 4" में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
Aamir Khan House Party: आमिर खान के जन्मदिन से पहले घर पहुंचे शाहरुख-सलमान, मनाया 60वें बर्थडे का जश्न