{"_id":"5af686734f1c1bd9408b496c","slug":"sanjay-dutt-biopic-sanju-new-poster-gives-glimpse-of-his-condition-in-while-in-prision-in-1993","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"18 महीने जेल में रहने के बाद ऐसी हो गई थी संजय दत्त की हालत, सबूत है 'संजू' का यह नया पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 महीने जेल में रहने के बाद ऐसी हो गई थी संजय दत्त की हालत, सबूत है 'संजू' का यह नया पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt
सजंय दत्त की बायोपिक 'संजू' के मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने तक हर दिन एक पोस्टर रिलीज करने की रणनीति बनाई है। इसी तहत शनिवार को फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर के हाथ में हथकड़ी नजर आ रही है। लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी, मुरझाए चेहरे में रणबीर कपूर की यह तस्वीर संजय दत्त की जिंदगी के उस दौर को दर्शाती है जब वह जेल में कैद थे।
विज्ञापन
Trending Videos
sanjay dutt biopic
फिल्म 'संजू' के नए पोस्टर को रिलीज करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने लिखा, 'संजू पहली बार 1993 में गिरफ्तार किए गए थे। जेल में 18 महीने रहे। बेल भी नहीं मिल सकी। उस दौर की एक रीक्रिएशन'
Sanju was first arrested in 1993. In prison for 18 months. Could not get bail. A recreation of that time. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/JOL2W3pQaO
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, करिश्मा तन्ना, जिम सारब, तब्बू, बोमन ईरानी, विकी कौशल ने अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।