फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt admits he is too old for some roles and can not romance with Alia in films

Sanjay Dutt: संजय दत्त ने माना कुछ किरदारों के लिए वह हो चुके हैं बूढ़े, नहीं कर सकते आलिया भट्ट संग रोमांस

Fri, 08 Apr 2022 09:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 08 Apr 2022 09:46 PM IST
सार

फिल्म एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Sanjay Dutt admits he is too old for some roles and can not romance with Alia in films
संजय दत्त-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान जब संजय से पूछा गया कि अन्य अभिनेता की तरह वह भी पर्दे पर युवा अभिनेत्रियों संग रोमांस क्यों नहीं करते? इस पर उन्होंने कहा, 'अरे अब मैं थोड़ी आलिया भट्ट के साथ रोमांस करुंगा। उम्र के साथ आपको आगे बढ़ना पड़ता है।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र की वजह से वह आलिया के साथ रोमांस नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह आलिया और रणबीर कपूर जैसे युवा पीढ़ी के अभिनेताओं प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा, 'वे बहुत मेहनती और फोकस्ड हैं। उन्हें देखकर और उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।' संजय और आलिया 'कलंक' और 'सड़क 2' में नजर आ चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया था कि संजय ने उन्हें 'चाचू' बुलाने के लिए कहा करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt admits he is too old for some roles and can not romance with Alia in films
संजय दत्त-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा था कि संजय उन्हें एक बच्चे की तरह मानते हैं। आलिया ने कहा, 'संजू और लोगों से काफी अलग हैं। वह हमेशा मेरे पिता के साथ अपने रिश्ते के कारण मुझे एक बच्ची की तरह मानते हैं। वह हमेशा कहते हैं कि मुझे चाचू बुलाओ। गौरतलब है कि संजय केजीएफ चैप्टर 2 में अधीरा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता यश मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज भी हैं। 14 अप्रैल 2022 को यह फिल्म कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में रिलीज़ होने वाली है। केजीएफ: चैप्टर 2 के निर्देशक प्रशांत नील हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2018 में आया था। फिल्म को उत्तर भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed