फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sania wants to salman by husband roll

सलमान को चाहती हैं सानिया

Mon, 24 Nov 2014 12:11 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sania wants to salman by husband roll

सानिया मिर्जा ने कहा कि है कि खुद पर बनने वाली फिल्म में पति के रूप में सलमान खान को देखना चाहती हैं। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं और मेरे पसंदीदा अभिनेता भी। सानिया हैदराबाद के फलकनुमा में हुए सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी पहुंची थी।

विज्ञापन


वह पर्दे पर अपने पति शोएब मल्लिक के रोल में सलमान को देखना चाहती हैं। जबकि खुद के रोल में वह दीपिका पादुकोन उनकी पहली पसंद हैं। हाल ही में उन्होंने एक टीवी शो पर यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि मैंने दीपिका और सलमान को कभी पर्दे पर साथ नहीं देखा तो उन्हें साथ में देखना भी एक ट्रीट जैसा होगा।

विज्ञापन

सायना चाहती हैं शाहरूख को

Sania wants to salman by husband roll

सायना खुद पर बनने वाली फिल्म में अपने ब्वायफ्रैंड के रूप में शाहरूख खान को देखना चाहती हैं। सानिया की तरह ही स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल पर भी फिल्म बनने जा रही है।

खुद के रोल में सायना की भी पहली पसंद दीपिका पादुकोन ही हैं लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर वह अपने ब्वायफ्रैंड के रूप में शाहरूख खान को देखना चाहती हैं। फिल्म के लिए महेश भट्ट दीपिका को साइन करने की तैयारी में हैं। पर को-एक्टर के लिए उन्होंने किसी का चुनाव नहीं किया है। लेकिन सायना ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण बैंडमिंटन के जानेमाने खिलाड़ी रह चुके हैं और दीपिका भी इस खेल में माहिर हैं। वहीं सायना भी चाहती हैं कि दीपिका उनकी भूमिका को रूपहले पर्दे पर जीवंत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed