Samantha Ruth Prabhu: कटपीस ड्रेस में नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, यूजर बोले- 'इसके चेहरे को क्या हो गया'
Video Viral: सामंथा रुथ प्रभु का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सामंथा ने ब्राउन रंग की कटपीस ड्रेस पहनी हुई है। सामंथा के इस लुक पर नेटिजेंस उन्हें ट्रोल करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस इवेंट के दौरान सामंथा ने भूरे रंग की शानदार कटपीस ड्रेस पहनी हुई है। इस फॉर्म-फिटिंग ब्राउन ड्रेस में सामंथा बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लुक में नजर आईं। इस ड्रेस के साइड और कुछ एरियों में पर कट-आउट डिजाइन था। सामंथा ने इस लुक को मैचिंग हील्स, हल्के मेकअप और लहराते बालों के साथ पूरा किया। इस दौरान सामंथा ने डिजाइनर क्रेशा बजाज के साथ और अकेले कई पोज दिए।
प्रशंसकों को सामंथा का यह लुक बेहद पसंद आया। लेकिन नेटिजेंस को सामंथा का यह लुक कुछ खास पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, “ये इतना अजीब क्यों लग रहा है दिन पर दिन” तो दूसरे ने कहा, “उसके चेहरे को क्या हो गया”, एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि सर्जरी कुछ नाक की है' कुछ ने उनके वजन कम करने की तारीफ की तो कुछ ने उन्हें ट्रोल किया।
यह भी पढ़ें: Video Viral: दोस्तों संग चिल करती नजर आईं निया शर्मा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा नोट