Samantha Ruth Prabhu: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय सिनेमा के जश्न का हिस्सा होंगी सामंथा, लोगों से बात करने के लिए हैं उत्साहित
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 12 अगस्त से शुरू होने वाले इस उत्सव में सामंथा ऑस्ट्रेलिया में अपने फैंस से मिलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु तमिल और तेलुगू में अपना परचम लहराने के बाद अब बॉलीवुड में भी धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ा रही हैं। एक्ट्रेस ने 'द फैमिली मैन 2' में अपने प्रदर्शन के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, इसके मूवी के कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किए जा चुके हैं।
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को मेलबर्न में भारतीय फिल्म महोत्सव में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 12 अगस्त से शुरू होने वाले इस उत्सव में सामंथा ऑस्ट्रेलिया में अपने फैंस से मिलेंगी। इस दौरान उनके सैकड़ों फैंस के इकट्ठा होने की उम्मीद है। अभिनेत्री अपने करियर के बारे में बात करते हुए लाइव दर्शकों के सामने संबोधित करेंगी।
इस बारे में प्रभु ने कहा कि, पिछले साल, भले ही मैं आईएफएफएम का हिस्सा थी, लेकिन इस साल मैं सभी कंटस्टेंट के पूरे उत्साह और एनर्जी के साथ पूरी जीवंतता महसूस कर सकती हूं। आगे उन्होंने कहा- दुनिया में कोरोना संकट से उबरने के बाद ये पहला मौका है जब वह निजी तौर पर किसी उत्सव का हिस्सा बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने जा रही है। सामंथा ने कहा कि ये एक बेहतर का मौका है ।
सामंथा ने आगे कहा कि मुझे यकीन है कि लोगों को सिनेमा की कला से प्यार और सम्मान करने वालों के साथ बातचीत करना एक सुखद एक्सपीरिएंस होगा। इसके अलावा, फिल्म समारोह में उन सभी चीजों को शामिल करने के लिए कई सारी योजनाएं हैं। ये वही कंटेंट हैं, जिन्हें हम फिल्मों में जाने के बारे में पसंद करते हैं।