फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha Ruth Prabhu Claim She Was Label Second Hand After Her Divorce With Naga Chaitanya

Samantha Ruth Prabhu: पूर्व पति नागा की दूसरी शादी के बीच समांथा का बयान, बोली- जब एक महिला तलाक से गुजरती है

Tue, 26 Nov 2024 05:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Nov 2024 05:31 PM IST
सार

इन दिनों दक्षिण भारतीय अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की चर्चा हर जगह है। इसी बीच नागा की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री समांथा रूथ का तलाक को लेकर एक बयान आया है। उन्होंने कहा कि तलाक के बाद उन्हें बहुत ताने दिए गए। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Claim She Was Label Second Hand After Her Divorce With Naga Chaitanya
समांथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

अभिनेत्री समांथा रूथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में लंबे समय से एक्टिव हैं। वह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने 'ऊ अंटावा' में अपने बेहतरीन आइटम डांस के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ समय पहले वह वरुण धवन के साथ एक वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' में भी नजर आईं। इन दिनों उनके पूर्व पति और अभिनेता नागा चैतन्य भी खबरों में हैं, वह जल्द ही अभिनेत्री शोभिता से शादी करने वाले हैं। इसी बीच समांथा ने भी अपने तलाक के बाद की सिचुएशन का एक इंटरव्यू में जिक्र किया।

विज्ञापन
Trending Videos

ताने सुनने को मिले
हाल ही में समांथा ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने तलाक के बाद की सिचुएशन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद कई तरह की बातें कही गई। वह कहती हैं, ‘जब कोई महिला तलाक से गुजरती है, तो उसके साथ बहुत शर्म और कलंक जुड़ जाता है। मुझे बहुत से कमेंट किए गए, जैसे ‘सेकंड हैंड’ और ‘यूज’ और ‘बर्बाद जीवन’ जैसे शब्द कह गए। तलाक के बाद महिला को एक कोने में धकेल दिया जाता है, जहां आपको लगता है कि आप असफल हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं  
इसी इंटरव्यू में समांथा आगे कहती हैं कि अब वह ठीक हो गई हैं और एक खुशहाल जीवन जी रही हैं। वह कहती हैं, ‘अभी बहुत खुश हूं। मैं बहुत आगे बढ़ गई हूं, मैं अच्छा काम कर रही हूं।’


 

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Claim She Was Label Second Hand After Her Divorce With Naga Chaitanya
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

एक और वेब सीरीज में आएंगी नजर 
वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल हनी बनी’ जैसी एक्शन वेब सीरीज करने के बाद समांथा एक और वेब सीरीज का हिस्सा बनी हैं। इसमें समांथा ने काफी एक्शन सींस किए हैं। इन दिनों वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड- द ब्लडी किंगडम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह वेब सीरीज काफी हटकर बताई जा रही है। इसमे समांथा का रोल भी काफी चैलेंजिंग होने वाला है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed