{"_id":"578aa5694f1c1b1a3a13d8a4","slug":"salman-want-strict-action-against-people-who-leak-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन फिल्म लीक करने वालों को हो सजा: सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑनलाइन फिल्म लीक करने वालों को हो सजा: सलमान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
सुपरस्टार सलमान ने कहा कि ऑनलाइन फिल्म लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। गौरतलब है कि अभी हाल ही में उड़ता पंजाब, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और सलमान की फिल्म सुल्तान रिलीज से पहले ही लीक हो गई थी।
विज्ञापन
सलमान ने कहा कि ऐसे लोग चोरों से कम नही हैं वे अपनी मेहनत से नहीं बल्कि दूसरों की मेहनत खराब कर पैसा कमाते हैं।
किसी के सुझाव पर उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर टाडा के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए जब दो चार लोग अंदर जाएंगे तो अपने आप ही ऐसी गतिविधियां रुक जाएंगी। बता दें कि इस समय सलमान कबीर खान द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ट्यूब लाइट की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन