फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman takes back petition for making Kamal witness

सलमान ने वापस ली कमाल को गवाह बनाने की याचिका

Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Salman takes back petition for making Kamal witness

हिट एंड रन केस में बंबई हाई कोर्ट की ओर से बरी किए जाने के बाद सलमान खान ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी वह याचिका वापस ले ली जिसमें उनके मित्र एवं गायक कमाल खान से मामले में अदालती गवाह के रूप में पूछताछ करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


सलमान की वकील ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि मुख्य मामले के संबंध में हाई कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अब यह याचिका गैरजरूरी हो गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पीठ ने वकील को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी। गौरतलब है कि सलमान को 13 वर्ष पुराने हिट एंड रन केस में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

सलमान के बरी होने से खुश हैं शाहरुख

Salman takes back petition for making Kamal witness

हिट एंड रन के 13 साल पुराने मामले में सलमान खान के बरी होने पर शाहरुख खान ने भी खुशी जताई है। शाहरुख ने कहा कि बांबे हाईकोर्ट का फैसला बहुत सकारात्मक है और हम काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सलमान से मुलाकात करेंगे। वहीं, सलमान के पिता सलीम खान ने भी कोर्ट के फैसले को राहत देने वाला बताया है। सलमान 27 दिसंबर को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उससे पहले हिट एंड रन मामले में उनका बरी होना, उनके लिए दोहरी खुशी लाया है।

सलमान की रिहाई को लेकर शाहरुख ने कहा कि मैंने उनसे (सलमान) अभी बात नहीं की है, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर मैं उनके लिए खुश हूं। उन्होंने कहा कि वह समय मिलने पर जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे। सलमान के पिता सलीम खान ने कहा कि वह भी इस फैसले से काफी खुश हैं।

सलीम ने कहा कि हर व्यक्ति खुश है। जो भी सलमान से जुड़ा हुआ है, वह हर शख्स खुश है और मैं भी राहत महसूस कर रहा हूं। उन्होंने सलमान को बरी किए जाने की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं कि वह ऐसे ही छूट गया, लेकिन वह कई दिनों तक जेल में रहा है। उसने केस पर 20 से 25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और इसके अलावा इस केस की वजह से सबको हमेशा कई चिंताएं घेरी रही।

कमाई में सलमान से आगे निकले शाहरुख

Salman takes back petition for making Kamal witness

शाहरुख खान ने इस साल कमाई के मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स पत्रिका की इस साल की टॉप 100 सेलेब्रिटियों की इंडिया सेलेब्रिटी लिस्ट में शाहरुख पहले पायदान पर काबिज हैं, जबकि सलमान पिछले साल के मुकाबले इस बार दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

अमिताभ बच्चन भी पिछले साल की अपनी दूसरी रैंकिंग से तीसरे पर पहुंच चुके हैं। उनके बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सूची में जगह पाई है। फोर्ब्स के मुताबिक इन टॉप 100 सेलेब्रिटियों की कुल संपत्ति इस साल 2,819 करोड़ रुपये रही। पिछले साल कमाई के मामले में शाहरुख खान को तीसरे नंबर पर ढकेल कर सलमान ने पहला पायदान हासिल किया था, लेकिन इस साल 257.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शाहरुख फिर नंबर वन बन गए हैं।

सलमान की कमाई किंग खान से 50 लाख से भी कम 202.75 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के मुताबिक शाहरुख की इस साल की कमाई लिस्ट में शामिल पिछले चार सालों में किसी भी भारतीय सेलेब्रिटी की सबसे ज्यादा कमाई है।

सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्रिटियों में टॉप 10 में सिनेमा और क्रिकेट ने जगह बनाई है। चौथे स्थान पर धोनी के बाद उनके पीछे आमिर खान, अक्षय कुमार, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed