{"_id":"bd02c558-d3ec-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-silent-on-jiah-khan-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया के मामले में चुप क्यों हैं सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया के मामले में चुप क्यों हैं सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
जिया खान की आत्महत्या मामले के तार सलमान खान से जुड़ने के बाद भी सलमान ने अब तक चुप्पी साध रखी है। सलमान खान जिया खान और सूरज पंचोली दोनों के ही संपर्क में थे।
विज्ञापन
जिया खान के सुसाइड मामले में सलमान खान ने अपनी चुप्पी अभी तक नहीं तोड़ी है। सलमान खान ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।
सलमान खान ने जिया खान के अंतिम संस्कार से भी दूरी बनाकर रखी थी। जिया की आत्महत्या के बाद यह कहा गया था कि सलमान खान ने सूरज पंचोली और जिया खान के बीच रिश्ता ठीक करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सलमान खान ने इन दोनों को सलाह दी थी कि यदि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं हो रहा तो उन्हें अपना संबंध खत्म कर लेना चाहिए। हालांकि इसके बाद भी सूरज और जिया मिलते-जुलते रहे।
विज्ञापन
बाद में इन दोनों के ब्रेकअप के अलावा जिया खान के प्रेगनेंट होने और अर्बाशन कराने की खबरें आयी थीं।