फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman's father said somthing about case

परिवार ने सलमान खान को छोड़ दिया भगवान भरोसे

Sat, 09 May 2015 01:31 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
salman's father said somthing about case

हिट एंड रन मामले में पांच साल कैद की सजा मिलने के बाद दो दिन की अंतरिम जमानत पर चल रहे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के परिवार ने संकट की इस घड़ी में सलमान का साथ देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन


परिवार ने आगे की कार्यवाही को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। साल 2002 के हिट एंड रन मामले में बुधवार को फैसला आया था, जो कि परिवार के लिए कठिन स्थिति बन गया है।
विज्ञापन


सलमान की बहन अर्पिता ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, "आज का दिन उतार-चढ़ावों और ऊंची-नीच से भरा दिन था। हमने बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है और सब अच्छा होने की प्रार्थना और उम्मीद कर रहे हैं। हमारे साथ होने के लिए आप सभी का शुक्रिया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हिट एंड रन केस में सलमान खान पांच साल की सजा के बाद दो दिन की जमानत मिलने के बाद सलमान खान जब अपने घर पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए आमिर खान और राजनेता राज ठाकरे सहित बॉलीवुड की तमाम जानी मानी हस्तियां मिलने पहुंचीं।

पूरा परिवार हो गया था भावुक

salman's father said somthing about case

फैसले के समय सलमान के भाई अरबाज और सोहेल खान, बहनों- अर्पिता और अलवीरा सहित सलमान का परिवार सत्र अदालत में मौजूद था​।​​

​​अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.वी. देशपांडे द्वारा सलमान को गैरइरादतम हत्या, बिना लायसेंस गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का दोषी ठहराए जाने पर परिवार के सभी लोग भावुक हो गए थे​।​​

​​सलमान को तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने का भी दोषी पाया गया था​। सितंबर 2002 में बांद्रा उपनगर में सलमान की लैंड क्रूजर गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed