{"_id":"c8e5e66c-61f4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"salman-plans-to-visit-us-for-health-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने के लिए अमेरिका जाएंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलाज कराने के लिए अमेरिका जाएंगे सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान के चाहने वालों के लिए यह खबर अच्छी नहीं हो सकती है। बॉलीवुड के
विज्ञापन
इस दबंग को आने वाले दिनों में एक छोटे से इलाज से गुजरना होगा। उनके
चेहरे पर नसों के डिसऑर्डर की समस्या है। जिसकी वजह से उन्हें चेहरे पर दर्द होता है। सलमान इसी समस्या के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। यह जानकारी उनके छोटे भाई सोहेल खान की तरफ से आई है।
सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के चेहरे पर दर्द की शिकायत है। इससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है। यह समस्या उन्हें पिछले कुछ दिनों से हो रही है। इस बीच जब वह किसी भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त नहीं हैं तो उन्होंने इसका आपरेशन कराने की सोची। चेहरे में दर्द होने की इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया कहते हैं। इस बीमारी में चेहरे की नसों में कभी हल्का तो कभी ज्यादा दर्द उठता है।
इसके पहले भी वह इस समस्या से पीड़ित रह चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में भी अमेरिका में यह आपरेशन कराया था। अब यह समस्या एक बार फिर से उनके सामने आयी है। हालांकि अभी तय नहीं है कि वह इलाज के लिए अमेरिका कब जाएंगे। इस आपरेशन के बाद ही सलमान अपनी आने वाली फिल्मों 'मेंटल', 'नो एंट्री में एंट्री' और 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकेंगे।