The Bull: सलमान खान ने करण जौहर की 'द बुल' से पीछे खींचे हाथ, वजह कर देगी निराश
सलमान खान और करण जौहर अपनी आगामी फिल्म 'द बुल' को लेकर बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब भाईजान के फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है।
विस्तार
सलमान खान भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं जिन्होंने कई दशकों से ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब, दिवाली 2023 की रिलीज 'टाइगर 3' के बाद उनकी अगली फीचर फिल्मों को लेकर जबरदस्त अटकलें हैं। 'टाइगर 3' के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने पुष्टि की थी कि वह करण जौहर के साथ 'द बुल' कर रहे हैं। सुपरस्टार ने दिसंबर में मुंबई में फिल्म के मुहूर्त में भी भाग लिया था। हालांकि, अब इस फिल्म को लेकर आया नया अपडेट भाईजान के फैंस को निराश कर सकता है।
लगातार टल रही थी 'द बुल' की शूटिंग
'द बुल' पर सलमान खान और करण जौहर का सहयोग साल 2023 का सबसे चर्चित विषय रहा है। यह जोड़ी, विष्णुवर्धन निर्देशित फिल्म में 25 साल बाद पुनर्मिलन की तैयारी कर रही थी। फिल्म की शूटिंग पहले नवंबर 2023 में शुरू होने वाली थी, लेकिन फिर जनवरी, उसके बाद फरवरी और फिर मई तक टल गई। इसके बाद फिल्म को लेकर चल रही बातचीत अचानक बंद हो गई।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन-साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
'द बुल' से अलग हुए सलमान
सभी दौर की चर्चा के बाद, करण जौहर ने सलमान खान से जुलाई तक का समय मांगा और तभी सलमान ने अपने दोस्त साजिद नाडियाडवाला की फिल्म को सबसे आगे रखने का फैसला किया। एआर मुरुगादॉस के साथ साजिद की फिल्म मई 2024 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, 'तारीखों पर बहुत आगे-पीछे होने के बाद, करण और विष्णु अभी भी शूटिंग की सटीक समयसीमा तय नहीं कर पाए थे। तभी सलमान ने इस प्रोजेक्ट से पीछे हटने का फैसला सुनाया।'
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन-साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
भाईजान ने नियति को ठहराया जिम्मेदार
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने प्रोजेक्ट में लगातार हो रही देरी के लिए किस्मत को जिम्मेदार ठहराया। करण भी सलमान की बात को समझते हैं क्योंकि वे एक साल से अधिक समय से तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। इस बीच सलमान ने और अधिक स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू कर दी है और अपने निर्माता और निर्देशक दोस्तों को नवंबर से मई की समयावधि के लिए अलग-अलग स्क्रिप्ट लाने के लिए बुलाया है।