{"_id":"3565ddaeedc0bb4979a5870c9d1a86c7","slug":"salman-khan-will-tweet-in-hindi-also-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करेंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करेंगे सलमान खान
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान अपनी नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर सामने लाने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि जल्द हिंदी व उर्दू में ट्वीट करना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सलमान खान ने हाल की में कश्मीर में फिल्म 'बजरंगी भाई जान' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चुका है।
सलमान ने अपने इस वादे का जिक्र माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं अपने सभी प्रशंसकों के लिए जल्द हिंदी और उर्दू में ट्वीट करना शुरू करूंगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि सलमान खान ट्विटर पर काफी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं और उनके फॉलोअर की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।
ऐसे में सलमान अपने प्रशंसकों को उनकी मनचाही भाषा में ट्वीट करना चाह रहे हैं।