{"_id":"3dc2c282-741c-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-to-finally-go-abroad-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए इसी महीने विदेश जा सकते हैं सलमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलाज के लिए इसी महीने विदेश जा सकते हैं सलमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि अपने काम और काले हिरण के शिकार के आरोप के मामले की वजह से इलाज के लिए उनका विदेश जाना लंबे समय से टलता रहा है लेकिन अब वह विदेश जा सकते हैं। उनका विदेश जाना इसी महीने हो सकता है।
विज्ञापन
कोच्चि में फिल्मी कलाकारों द्वारा खेले गए विशेष क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने मीडिया को बताया, "अपने काम और अदालत में चल रहे मामले की वजह से मुझे इलाज के लिए बाहर जाने की सम्भावना टालनी पड़ी थी, लेकिन अब मैं इलाज के लिए विदेश जाउंगा।" सलमान पर 1998 में वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के अवैध शिकार का आरोप है।
विज्ञापन
अदालती मामले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "इस समय मैं इस विषय पर बात नहीं कर सकता।" सूत्रों के मुताबिक सलमान के चेहरे पर दर्द की शिकायत है। इससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है। यह समस्या उन्हें पिछले कुछ समय से हो रही है। इस बीच जब वह किसी भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त नहीं हैं तो उन्होंने इसका आपरेशन कराने की सोची। चेहरे में दर्द होने की इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया कहते हैं।
विज्ञापन
इसके पहले भी वह इस समस्या से पीड़ित रह चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में भी अमेरिका में यह आपरेशन कराया था। अब यह समस्या एक बार फिर से उनके सामने आयी है। इस आपरेशन के बाद ही सलमान अपनी आने वाली फिल्मों 'मेंटल', 'नो एंट्री में एंट्री' और 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकेंगे।
आखिर क्या है यह बीमारी?
ट्रीजेमिनल न्यूरलजिया एक ऐसी बीमारी है, जो मरीज के चेहरे के नसों से शुरू होकर मरीज के सिर को भी प्रभावित करती है। यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसआर्डर है, जिसमें इलेक्ट्रिक शॉक की तरह दर्द की असहनीय लहरें उठती हैं। सलमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताया था। दर्द इतना असहनीय होता है कि व्यक्ति उसको बर्दाश्त नहीं कर पाता। इसलिए इसे सुसाइड डिजिज भी कहते हैं, क्योंकि मरीज अंतत: हार कर सुसाइड ही कर लेता है। शुरुआती दौर में इस बीमारी का इसलिए पता नहीं चल पाता क्योंकि दर्द दांतों से शुरू होता है और चूंकि दर्द कुछ वैसा ही होता है तो लोगों को लगता है कि यह डेंटल प्रॉब्लम है।